Nature Nature

ऊपनी और कुंतासर में मातम, ज़हर के असर से गई दो जिंदगियां

Nature

समाचार गढ़, 11 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। रक्षाबंधन की खुशियां शुरू होने से पहले ही क्षेत्र के दो गांवों में मातम पसर गया। कीटनाशक के असर से एक विवाहिता और एक किसान पुत्र की मौत हो गई, जिससे परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों घटनाओं ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है।

पहली घटना ऊपनी गांव में शुक्रवार को हुई, जहां 26 वर्षीय बबीता पत्नी जैठाराम मेघवाल ने भूलवश मूंगफली में देने के लिए तैयार किए गए कीटनाशक घुले पानी को पी लिया। परिजन उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल ले गए, लेकिन रविवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता फुसाराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी बेटी पति व परिवार के साथ ऊपनी रोही की ढाणी में रह रही थी और गलती से जहर पीने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार को सौंपी है।

दूसरी घटना कुंतासर गांव में 27 जुलाई को हुई। यहां मोहनलाल पुत्र बालाराम जाट खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। काम के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और घुटन महसूस होने लगी। परिजन उसे उपजिला अस्पताल और फिर बीकानेर पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां 12 दिन तक इलाज के बाद 9 अगस्त की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सौंपी है।

  • Related Posts

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। एशिया से उत्तरी यूरोप तक समुद्री व्यापार के लिए भारत अब एक ऐसे रास्ते पर नजरें गड़ा रहा है, जो पारंपरिक स्वेज नहर मार्ग की तुलना…

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। बीकानेर साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आम लोगों से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights