Nature Nature

श्री पूनरासर पैदल यात्री सुखी संघ की 27वीं गौरवशाली फेरी, 29 अगस्त को होगा रवाना

Nature

समाचार गढ़, 16 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का प्रतीक श्री पूनरासर पैदल यात्री सुखी संघ की 27वीं गौरवशाली फेरी इस बार भी पूरे उत्साह और धार्मिकता के साथ निकाली जाएगी। यह पदयात्रा शुक्रवार, 29 अगस्त को श्री हनुमानजी मंदिर, बिग्गा बास, आज़ाद मार्केट, श्रीडूंगरगढ़ से रवाना होगी।

आयोजन समिति के अनुसार, इस बार भी बाबा की भव्य अखंड ज्योत और अलौकिक दरबार के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत होगा। पदयात्रियों का स्वागत स्थल पर दोपहर 3:15 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के सैकड़ों लोग एकत्र होकर बाबा के जयकारों से वातावरण को गूंजायमान करेंगे।

यात्रा में शामिल होने के लिए प्रति यात्री शुल्क 300 रुपये रखा गया है। समिति द्वारा जानकारी दी गई कि इस फेरी में भव्य अखंड ज्योत, पुष्प वर्षा, भजन संध्या, शोभायात्रा और शाही कीर्तन का विशेष आयोजन रहेगा।

संघ के अध्यक्ष अमरचंद सिखवाल और उपाध्यक्ष गुलाबचंद बासनीवाल ने बताया कि बाबा की भक्ति में रमे श्रद्धालु पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से पदयात्रा में भाग लेंगे। इस अवसर पर अनेक समाजसेवी और भक्तजन सेवा व्यवस्था में सक्रिय रहेंगे।

पदयात्रा संघ का मानना है कि बाबा की कृपा से यह आयोजन केवल आस्था का ही नहीं बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी प्रतीक है।

Related Posts

गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर

समाचार गढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव तोलियासर में गृह प्रवेश के मांगलिक कार्यक्रम के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद आग लग गई, जिससे मौके…

ट्रेन के आगे आकर युवक ने दी जान

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़/बीकानेरट्रेन के आगे आकर युवक ने दी जान,बीकानेर-दिल्ली ट्रेन बेनीसर के पास हुआ हादसा,गोपालसर निवासी 22 वर्षीय युवक भवानी सिंह की मौके पर मौत,रेलवे प्रशासन ने शव को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर

गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर

ट्रेन के आगे आकर युवक ने दी जान

ट्रेन के आगे आकर युवक ने दी जान

देखें बुधवार, 11 फरवरी 2026 का पंचांग, चौघड़िया एवं लग्न तालिका

देखें बुधवार, 11 फरवरी 2026 का पंचांग, चौघड़िया एवं लग्न तालिका

गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights