सेसोमूं स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन
समाचार गढ़ 16 अगस्त 2025 श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में आज कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा और वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में नर्सरी विंग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उनकी मनभावन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल गूंज उठा।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे और बच्चों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया।

प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जयपुर पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
समाचार गढ़ 16 अगस्त 2025 जयपुर पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लिया। गीत, भजन, और कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही, जिसमें सभी हाउस के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संस्था प्रधान कुम्भाराम घिंटाला ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को प्रेरणादायी बातें बताईं। वहीं संस्था की एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी कहानियाँ सुनाकर बच्चों को आनंदित किया।
इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।












