Nature Nature

राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति ने घोषित किए राष्ट्रीय पुरस्कार, साहित्यश्री सम्मान पद्मजा शर्मा को

Nature

समाचार गढ़ 19 अगस्त 2025 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ़ ने वर्ष 2025 के लिए अपने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। समिति के संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि और उपाध्यक्ष डॉ. मदन सैनी ने बताया कि संस्था का सर्वोच्च मलाराम माली स्मृति साहित्यश्री सम्मान इस बार जोधपुर की प्रख्यात साहित्यकारा डॉ. पद्मजा शर्मा को उनके समग्र साहित्यिक योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।

पुरस्कार समिति के संयोजक रवि पुरोहित ने बताया कि इस बार देशभर के दस से अधिक राज्यों से प्रविष्टियां व प्रस्ताव प्राप्त हुए। चयनित पुरस्कारों में—

डॉ. नंदलाल महर्षि स्मृति हिन्दी सृजन पुरस्कार : मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध कथाकार देवेन्द्र मिश्रा को उनके कहानी संग्रह डस्ट और अन्य कहानियां के लिए।

श्री शिवप्रसाद सिखवाल स्मृति महिला लेखन पुरस्कार : बीकानेर की ख्यातनाम साहित्यकारा संगीता सेठी को उनके कहानी संग्रह तुम कब आओगे के लिए।

श्यामसुन्दर नागला स्मृति बाल साहित्य पुरस्कार : शाहजहांपुर के वरिष्ठ बाल साहित्यकार डॉ. नागेश पाण्डेय को उनकी कृति नटखट बाल कहानियां के लिए।

सुरेश कंचन ओझा लेखन पुरस्कार : भोपाल के लेखक कुमार सुरेश को उनकी कृति संभवामि युगे युगे के लिए।

श्री चन्द्रमोहन हाड़ा हिमकर स्मृति उपन्यास लेखन पुरस्कार : सरदारशहर के उपन्यासकार विश्वनाथ तंवर को उनके उपन्यास तपस्या के लिए।

आयोजन समन्वयक महावीर माली ने बताया कि यह सभी पुरस्कार 14 सितम्बर 2025 को श्रीडूंगरगढ़ में भव्य समारोह के दौरान अर्पित किए जाएंगे। संस्था के कोषाध्यक्ष रामचन्द्र राठी ने जानकारी दी कि साहित्यश्री सम्मान में 21 हजार रुपए नगद राशि दी जाएगी, वहीं अन्य सभी चयनित रचनाकारों को 11-11 हजार रुपए नगद, सम्मान-पत्र, स्मृति-चिह्न व शॉल प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के वार्षिकोत्सव पर एक संगोष्ठी भी आयोजित होगी। आयोजन सचिव महावीर सारस्वत ने बताया कि रामकिशन उपाध्याय स्मृति समाज सेवा सम्मान की घोषणा भी शीघ्र की जाएगी।

Related Posts

दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

समाचार गढ़ 23 जून 2026। एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चे हाइड्रा क्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि एक…

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और वैश्विक बाजारों में बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights