Nature Nature

विधायक ताराचंद सारस्वत ने बिग्गा में रेलवे अंडरब्रिज का किया शिलान्यास

Nature

समाचार गढ़ 19 अगस्त 2025 श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अंतर्गत सार्वजनिक निर्माण विभाग, राजस्थान द्वारा स्वीकृत परसनेऊ-बिग्गा रेलवे स्टेशन (373/3-4) के मध्य बनने वाले रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) का शिलान्यास मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने बिग्गा गांव में हजारों ग्रामवासियों की मौजूदगी में किया।

करीब ₹1095 लाख की लागत से बनने वाला यह अंडरब्रिज क्षेत्रवासियों को रेल पटरी पार करने की समस्या से निजात दिलाएगा। विधायक सारस्वत ने कहा कि इस परियोजना से किसानों और आमजन को राहत मिलेगी और आवागमन सुचारू रहेगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री दीयाकुमारी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता बृजलाल तावणियाँ ने बताया कि यह सड़क बिग्गा NH-11 से अमृतवासी तक बनेगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में प्रेमानंद जी महाराज, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनोद गिरी, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, बाबूलाल माली, महेश राजोतिया, पृथ्वीराज राजपुरोहित, विक्रम सिंह, रोशन अली, मूलचंद इंदौरिया सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मीनारायण सेवग ने किया, जबकि पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता रामनिवास पाईवाल भी उपस्थित रहे।

Related Posts

E20 Petrol पर 31 अगस्त को बड़ा अपडेट! सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, गाड़ी मालिकों के लिए क्या उठी मांग?

समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने को लेकर 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। याचिका में मांग की गई है कि देश के हर पेट्रोल…

आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। अगर किसी पैकेज्ड फूड में नमक, चीनी या सैचुरेटेड फैट तय सीमा से ज्यादा हुआ, तो उसके पैकेट के सामने लाल रंग का षटकोणीय चेतावनी लेबल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

E20 Petrol पर 31 अगस्त को बड़ा अपडेट! सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, गाड़ी मालिकों के लिए क्या उठी मांग?

E20 Petrol पर 31 अगस्त को बड़ा अपडेट! सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, गाड़ी मालिकों के लिए क्या उठी मांग?

आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights