Nature Nature

रामदेवरा का सबसे बड़ा पैदल यात्री संघ 23 अगस्त को होगा रवाना, तैयारियां जोरों पर

Nature

समाचार गढ़ 21 अगस्त 2025 श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (अनिल सारस्वत)
बाबा रामदेव जी महाराज के समाधि स्थल, पावन धरा रामदेवरा के लिए पैदल यात्री संघों की झड़ी लगी हुई है। देश के कोने-कोने से बाबा के भक्त पैदल व वाहनों से रामदेवरा पहुंच रहे हैं। श्रीडूंगरगढ़ अंचल के हर गांव से कई पैदल यात्री संघ रामदेवरा के लिए रवाना हो चुके हैं, वहीं कई आगामी दिनों में रवाना होंगे।

बीकानेर से रामदेवरा जाने वाला सबसे बड़ा पैदल यात्री संघ मस्त मस्ताना मंडल 23 अगस्त को दोपहर बाद बड़े जुलूस के साथ रवाना होगा। बीकानेर निवासी समाचार गढ़ के पाठक अनिल सारस्वत (ओझा) ने बताया कि ओझा भवन, ईदगाह बारी के बाहर से यह विशाल पैदल यात्री संघ प्रस्थान करेगा।

संघ के व्यवस्थापक अनिल सारस्वत, ललित कुमार, राकेश जोशी, विवेक, तोलाराम ओझा और प्रेमनारायण ओझा ने बताया कि इस संघ में युवा, बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं सहित सैकड़ों पैदल यात्री शामिल होंगे। पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए सेवादार भी सक्रिय हो चुके हैं।

अनिल ओझा ने बताया कि यह संघ 17वीं पैदल यात्रा के रूप में बाबा रामदेव जी महाराज की समाधि स्थल पर धोक लगाएगा।

गौरतलब है कि अनिल कुमार सहित कई युवा लंबे समय से समाचार गढ़ से जुड़े हुए हैं।

Related Posts

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights