Nature Nature

नागरिक विकास परिषद के चुनाव सम्पन्न, तुलसीराम चौरडिया बने अध्यक्ष, विजयराज सेवग बने मंत्री

Nature

समाचार गढ़, 24 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। वर्ष 1978 से पीड़ित मानवता की सेवा में जुटी सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद के द्विवार्षिक आम चुनाव रविवार को सम्पन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी ताराचंद इंदौरिया के निर्देशन में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से तुलसीराम चौरडिया अध्यक्ष और विजयराज सेवग मंत्री निर्वाचित हुए।

इससे पूर्व परिषद की आम सभा परिषद भवन में अध्यक्ष जगदीश प्रसाद स्वामी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उन्होंने कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि संस्था द्वारा 7 रक्तदान शिविरों में 1,000 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित करवाया गया। उपजिला चिकित्सालय में ऑटो ऐनीलाईजर मशीन लगवाई गई, पीबीएम के श्वसन विभाग में सभी बैड तक ऑक्सीजन सप्लाई पाइपलाइन पहुंचाई गई, राजकीय नेत्र चिकित्सालय में एसी लगवाए गए, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र संचालित किया गया और सहशैक्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गईं।

इसके अलावा संस्था ने एम्बुलेंस, शव वाहन, शव फ्रीजर, ऑक्सीजन मशीनें, ऑक्सीजन सिलेंडर, व्हील चेयर, सर्जिकल बैड, बाईपेप मशीन, सेक्शन मशीन आदि सेवाओं के माध्यम से करीब 3,000 रोगियों को लाभ पहुंचाया। कोषाध्यक्ष बालकिशन पांडिया ने आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया जिसे सभा ने सर्वसम्मति से पारित किया।

चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए रणवीरसिंह खीची ने तुलसीराम चौरडिया का नाम प्रस्तावित किया और श्रवण कुमार गुरनाणी ने समर्थन किया। मंत्री पद के लिए जगदीश भामूं ने विजयराज सेवग का नाम प्रस्तावित किया और विशाल स्वामी ने समर्थन दिया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष तुलसीराम चौरडिया ने बताया कि आगामी कार्यकाल में संस्था भवन का विस्तार, भूमिगत स्टोर और नए हॉल का निर्माण किया जाएगा। साथ ही सेवा गतिविधियों का और अधिक विस्तार किया जाएगा। मंत्री विजयराज सेवग ने कहा कि सभी को साथ लेकर संस्था की स्थायी सेवा गतिविधियों को और अधिक मजबूती से संचालित किया जाएगा।

  • Related Posts

    “अट्टा-सट्टा” कुप्रथा है। हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, बेटियां सौदे की वस्तु नहीं, मंजूर किया तलाक, फैसला बनेगा नजीर।

    “अट्टा-सट्टा” कुप्रथा है। हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, बेटियां सौदे की वस्तु नहीं, मंजूर किया तलाक, फैसला बनेगा नजीर। समाचार गढ़ 19 मई 2026। राजस्थान हाईकोर्ट ने अट्टा सट्टा और बाल…

    बैंक में आम लोगों के खाते खुलवा कर लिए कमीशन पर, किया बड़ा साइबर फ्रॅाड, मामला दर्ज

    समाचार गढ़ 19 मई 2026। बैंक में आम लोगों के नामों से खाते खुलवाकर खातें कमीशन पर लिए और अनेक लोगों के साथ धोखा करते हुए साइबर फ्रॉड किया। बीकानेर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    “अट्टा-सट्टा” कुप्रथा है। हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, बेटियां सौदे की वस्तु नहीं, मंजूर किया तलाक, फैसला बनेगा नजीर।

    “अट्टा-सट्टा” कुप्रथा है। हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, बेटियां सौदे की वस्तु नहीं, मंजूर किया तलाक, फैसला बनेगा नजीर।

    बैंक में आम लोगों के खाते खुलवा कर लिए कमीशन पर, किया बड़ा साइबर फ्रॅाड, मामला दर्ज

    बैंक में आम लोगों के खाते खुलवा कर लिए कमीशन पर, किया बड़ा साइबर फ्रॅाड, मामला दर्ज

    राजस्थान में महंगे पेट्रोल-डीजल से बढ़ा संकट, सीमावर्ती जिलों में पेट्रोल पंपों की बिक्री 40% तक घटी

    राजस्थान में महंगे पेट्रोल-डीजल से बढ़ा संकट, सीमावर्ती जिलों में पेट्रोल पंपों की बिक्री 40% तक घटी

    योगी बोले- सड़कें इबादत के लिए नहीं, ट्रैफिक रोकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    योगी बोले- सड़कें इबादत के लिए नहीं, ट्रैफिक रोकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    पर्यावरण दिवस तक चलेंगे जन जागरूकता एवं जल संरक्षण के कार्यक्रम, जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026’

    पर्यावरण दिवस तक चलेंगे जन जागरूकता एवं जल संरक्षण के कार्यक्रम, जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026’

    लर्न एंड फन इंग्लिश मीडियम स्कूल सकारात्मक कदम, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए 8 दिवसीय मेगा समर कैंप का आयोजन

    लर्न एंड फन इंग्लिश मीडियम स्कूल सकारात्मक कदम, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए 8 दिवसीय मेगा समर कैंप का आयोजन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights