Nature Nature

तेरापंथ किशोर मंडल, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा नवकार मंत्र का सामूहिक जप

Nature

समाचार गढ़, 24 अगस्त 2025 जैन महापर्व पर्यूषण पर्व 20 अगस्त 2025 से प्रारंभ हो चुका है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा केंद्र मालू भवन में अखंड जप की ज्योति प्रज्वलित है। यह अखंड जप 20 अगस्त प्रातः 5:00 बजे आरंभ हुआ, जिसका समापन 26 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगा। इसी क्रम में तेरापंथ किशोर मंडल, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा कल रात्रि आध्यात्मिक वातावरण में नवकार मंत्र का सामूहिक जप मालू भवन में आयोजित किया गया।

मंत्रोच्चारण की गूंज से पूरा परिसर पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा से आलोकित हो उठा। किशोर मंडल के युवाओं ने श्रद्धा, अनुशासन और एकाग्रता के साथ नवकार मंत्र का जप कर धर्म साधना का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर उपस्थित किशोरों, युवाओं एवं समाजजनों ने भी नवकार मंत्र जप से आत्मिक शांति और आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया।

परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू ने कहा कि किशोर मंडल का यह आयोजन सभी को धर्म की ओर प्रेरित करने वाला है। इसमें हरीश डागा का विशेष सहयोग रहा।

किशोर मंडल प्रभारी मोहित बोरड, संयोजक मुदित पुगलिया, सह संयोजक विशाल बोथरा एवं तनिश छाजेड़, प्रभारी रजत सिंघी और सह प्रभारी रोशन सिंघी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights