Nature Nature

प्रदेश में पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा दांव

Nature

समाचार गढ़ 25 अगस्त 2025 राजस्थान हाईकोर्ट ने पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। पहले एकलपीठ ने 18 अगस्त 2025 को राज्य सरकार को निर्देश दिए थे कि जिन ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों का कार्यकाल पूरा हो चुका है, वहां जल्द चुनाव कराए जाएं और पूर्व सरपंचों को प्रशासक के तौर पर बहाल किया जाए।

राज्य सरकार ने इस आदेश को चुनौती देते हुए खंडपीठ में अपील की। सोमवार को जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस संजीत पुरोहित की खंडपीठ ने सरकार की दलीलों को स्वीकार करते हुए एकलपीठ के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी। इसके साथ ही प्रशासकों को हटाने के आदेश पर भी रोक लगा दी गई।

सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता कपिल प्रकाश माथुर और राजेन्द्र प्रसाद ने दलील दी कि याचिकाकर्ताओं को प्रशासक बने रहने का कोई वैधानिक अधिकार प्राप्त नहीं है। अदालत ने इस पर सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि फिलहाल एकलपीठ का आदेश लागू नहीं होगा।

हाईकोर्ट का यह फैसला प्रदेश के पंचायत और निकाय चुनावों से जुड़े राजनीतिक एवं प्रशासनिक विवादों के बीच आया है, जहां चुनावी रणनीतियां और राजनीतिक समीकरणों को लेकर हलचल पहले से ही तेज बनी हुई है।

Related Posts

राजस्थान में महंगे पेट्रोल-डीजल से बढ़ा संकट, सीमावर्ती जिलों में पेट्रोल पंपों की बिक्री 40% तक घटी

राजस्थान में महंगे पेट्रोल-डीजल से बढ़ा संकट, सीमावर्ती जिलों में पेट्रोल पंपों की बिक्री 40% तक घटी समाचार गढ़ 19 मई 2026। राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने ईंधन…

योगी बोले- सड़कें इबादत के लिए नहीं, ट्रैफिक रोकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

समाचार गढ़ 18 मई 2026। बकरीद से पहले योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में महंगे पेट्रोल-डीजल से बढ़ा संकट, सीमावर्ती जिलों में पेट्रोल पंपों की बिक्री 40% तक घटी

राजस्थान में महंगे पेट्रोल-डीजल से बढ़ा संकट, सीमावर्ती जिलों में पेट्रोल पंपों की बिक्री 40% तक घटी

योगी बोले- सड़कें इबादत के लिए नहीं, ट्रैफिक रोकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

योगी बोले- सड़कें इबादत के लिए नहीं, ट्रैफिक रोकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

पर्यावरण दिवस तक चलेंगे जन जागरूकता एवं जल संरक्षण के कार्यक्रम, जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026’

पर्यावरण दिवस तक चलेंगे जन जागरूकता एवं जल संरक्षण के कार्यक्रम, जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026’

लर्न एंड फन इंग्लिश मीडियम स्कूल सकारात्मक कदम, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए 8 दिवसीय मेगा समर कैंप का आयोजन

लर्न एंड फन इंग्लिश मीडियम स्कूल सकारात्मक कदम, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए 8 दिवसीय मेगा समर कैंप का आयोजन

NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी, लातूर के कोचिंग डायरेक्टर को CBI ने दबोचा, फोटो सहित देखें कौन है वो दस आरोपी

NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी, लातूर के कोचिंग डायरेक्टर को CBI ने दबोचा, फोटो सहित देखें कौन है वो दस आरोपी

60 साल बाद केरल में पूरी कैबिनेट ने एक साथ ली शपथ, वीडी सतीशन बने मुख्यमंत्री

60 साल बाद केरल में पूरी कैबिनेट ने एक साथ ली शपथ, वीडी सतीशन बने मुख्यमंत्री
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights