Nature Nature

मोक्ष की राह दिखाता पर्यूषण पर्व, साध्वी प्रमिला कुमारी ने समझाया संवत्सरी का महत्व

Nature

मोक्ष की राह दिखाता पर्यूषण पर्व, साध्वी प्रमिला कुमारी ने समझाया संवत्सरी का महत्व
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 27 अगस्त 2025।
तेरापंथ भवन मोमासर में पर्यूषण पर्व का मुख्य आयोजन आचार्य महाश्रमण की शिष्या साध्वी प्रमिला कुमारी के सान्निध्य में संपन्न हुआ। प्रवचन देते हुए साध्वी ने कहा कि “संवत्सरी का अर्थ ही क्षमा दिवस है। इस दिन मन, वचन और काया से हुई किसी भी भूल या अपराध के लिए सभी जीवों से क्षमा याचना करनी चाहिए।” उन्होंने आगे बताया कि संवत्सरी आत्म-शुद्धि और गहन पश्चाताप का प्रतीक है, जो व्यक्ति को आत्मचिंतन और आंतरिक शांति की ओर अग्रसर करता है। इसे विश्व मैत्री दिवस भी कहा जाता है। यह पर्व भगवान महावीर के सिद्धांत “अहिंसा परमो धर्म” तथा “जियो और जीने दो” का संदेश देते हुए मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है। साध्वी प्रमिला कुमारी ने कहा कि साधु-साध्वियों के लिए पर्यूषण का सार है—आत्मा द्वारा आत्मा का अवलोकन। इसमें प्रतिक्रमण, केशलोच, तपश्चर्या और क्षमायाचना प्रमुख हैं। वहीं गृहस्थ जनों के लिए शास्त्र श्रवण, तप, अभयदान, सुपात्रदान, ब्रह्मचर्य और क्षमायाचना का विशेष महत्व बताया गया है।

  • Related Posts

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। एशिया से उत्तरी यूरोप तक समुद्री व्यापार के लिए भारत अब एक ऐसे रास्ते पर नजरें गड़ा रहा है, जो पारंपरिक स्वेज नहर मार्ग की तुलना…

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। बीकानेर साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आम लोगों से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights