Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में संवत्सरी पर्व पर सामूहिक खमतखामणा, सैकड़ों ने किया उपवास-पौषध, भूलों के लिए मांगी क्षमा

Nature

समाचार गढ़, 28 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ साध्वी सेवा केंद्र मालू भवन में गुरुवार सुबह संवत्सरी पर्व पर जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं ने सामूहिक रूप से खमतखामणा कर विगत की भूलों के लिए क्षमा मांगी और एक-दूसरे को माफ किया। सूर्योदय के साथ साध्वी संगीतश्री और डॉ. साध्वी परमप्रभा के सान्निध्य में क्षमापना अनुष्ठान हुआ। इस दौरान उपवास, पौषध करने वाले धर्मावलंबी और सभा संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

साध्वियों का संदेश
साध्वी परमप्रभा ने कहा कि हमें गत की भूलों का खाता साफ कर आत्मा को शुद्ध करना चाहिए। साध्वी संगीतश्री ने कहा कि न तो मतभेद रखना है और न ही मनभेद। खमतखामणा का यह अवसर हमें उज्ज्वल और सरल हृदय बनने की प्रेरणा देता है। सभी श्रद्धालुओं ने आचार्य महाश्रमण के साथ सभी साधु- साध्वियों और प्राणीमात्र से क्षमायाचना की और श्रावक- श्राविकाओं ने परस्पर खमतखामणा की।

संस्थाओं की ओर से खमतखामणा
वरिष्ठ श्रावक तुलसीराम चौरड़िया सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, निवर्तमान अध्यक्ष विजयराज सेठिया, महिला मंडल उपाध्यक्ष मधु झाबक, तेयुप मंत्री पीयूष बोथरा, अणुव्रत समिति से पवन सेठिया, श्री ओसवाल पंचायत अध्यक्ष विनोद भादानी और कन्या मंडल संयोजिका प्रेक्षा पुगलिया सहित कई पदाधिकारियों ने सामूहिक खमतखामणा कर क्षमायाचना की।

सामूहिक पारणा हुआ
श्री ओसवाल पंचायत की ओर से उपवास करने वाले तपस्वियों और समाजजनों के लिए सामूहिक पारणा का आयोजन रखा गया। चारित्र आत्माओं को सुपात्र दान का लाभ दिलाया गया। अध्यक्ष विनोद भादानी और मंत्री कांति कुमार पुगलिया के नेतृत्व में पूरी टीम सक्रिय रही।

बड़ी संख्या में हुए उपवास-पौषध
सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने बताया कि संवत्सरी पर्व पर 1 चौदह प्रहरी, 1 बारह प्रहरी, 46 अष्टप्रहरी, 3 छः प्रहरी, 100 से अधिक चार प्रहरी पौषध और सैकड़ों उपवास धर्मावलंबियों ने किए।

  • Related Posts

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    समाचार गढ़ बीकानेर, 14 जून 2026। केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ का रविवार को अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और…

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    समाचार गढ़ बीकानेर, 14 जून 2026। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय परिसर में संडे ऑन साइकिल का 30वां एडिशन उत्साह एवं जोश के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

    नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

    G7 समिट में 17 जून को होगी मोदी-ट्रंप मुलाकात, ट्रेड डील और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

    G7 समिट में 17 जून को होगी मोदी-ट्रंप मुलाकात, ट्रेड डील और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

    NEET में असफल होने पर रचा फर्जी ब्रिगेडियर बनने का खेल, मां से बोले झूठ का ऐसे हुआ पर्दाफाश

    NEET में असफल होने पर रचा फर्जी ब्रिगेडियर बनने का खेल, मां से बोले झूठ का ऐसे हुआ पर्दाफाश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights