Nature Nature

आठ दिन की तपस्या पूर्ण, तपस्विनी प्रभा देवी भूरा का हुआ साहित्यिक सम्मान

Nature

समाचार गढ़, 3 सितंबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ सेवाकेंद्र मालू भवन में बुधवार को साध्वी संगीतश्री एवं डॉ. परमप्रभा के सान्निध्य में प्रभा देवी भूरा की 8 की तपस्या पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। तपस्विनी की अनुमोदना में श्री जैन तेरापंथी सभा से महेंद्र मालू, युवक परिषद सहमंत्री प्रथम सुमित बरडिया, महिला मंडल से मगनश्री सेठिया, तथा परिवार से मीनू देवी मालू और कार्तिक मालू ने गीतिका व वक्तव्य प्रस्तुत कर भावनाएँ व्यक्त कीं। साध्वी संगीतश्री और डॉ. परमप्रभा ने तपस्विनी बहिन के त्याग व साधना की अनुमोदना करते हुए मंगलकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में तेरापंथी सभा उपाध्यक्ष दीपमाला डागा, मंत्री प्रदीप पुगलिया, चिकित्सा प्रभारी अशोक बैद, महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा, मंजू झाबक, बबीता पुगलिया, सरिता नाहटा, सुनीता डागा, संगीता बोथरा, युवक परिषद मंत्री पीयूष बोथरा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। तपस्विनी बहिन का साहित्य से सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल उपाध्यक्ष मधु झाबक ने किया।

  • Related Posts

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ालूणकरणसर में फिरौती के लिए युवक का अपहरण, CCTV फुटेज आया सामनेसमाचार गढ़। लूणकरणसर कस्बे में बदमाशों…

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामदसमाचार गढ़, बीकानेर।पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर के निर्देशन में बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर बदमाशों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights