Nature Nature

सातलेरा गांव की रोही में सूअरों का आतंक, फसलों को कर रहे बर्बाद – बेबस किसानों ने प्रशासन से लगाई गुहार

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 4 सितंबर 2025। सातलेरा से गौरीशंकर तावनियाँ की विशेष रिपोर्ट
श्रीडूंगरगढ़ उपखंड मुख्यालय से 11 किलोमीटर दूर गांव सातलेरा की रोही में इन दिनों सूअरों का भारी आतंक छाया हुआ है। ये सूअर किसानों की पाली-पोसी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। बेबस किसान मायूसी लिए केवल इन सूअरों द्वारा नष्ट की गई फसलों को देख रहे हैं, कुछ कर पाने की स्थिति में नहीं हैं।

गांव के किसान केशुराम, कालूराम जाखड़, सत्यनारायण सहित अन्य किसानों ने बताया कि इन दिनों रोही में सूअरों का बड़ा झुंड फसलों को बर्बाद कर रहा है। किसानों का कहना है कि दिनभर मेहनत के बाद जब किसान रात को आराम करते हैं, तभी इन सूअरों का आतंक शुरू हो जाता है। अंधेरे का फायदा उठाकर ये खेतों में कहर बरपाते हैं। दिन में ये सूअर कंटीली झाड़ियों में दुबक जाते हैं और रात होते ही खेतों में धमाचौकड़ी मचाना शुरू कर देते हैं।

किसान गुलाबाराम जाखड़ ने बताया कि सूअर फसलों को केवल खाते नहीं बल्कि जड़ से ही नष्ट कर देते हैं। जहां-जहां से सूअरों का झुंड निकलता है, वहां फसल का नामोनिशान मिट जाता है। किसानों का कहना है कि यदि कोई अकेला किसान इन्हें भगाने की कोशिश करता है तो ये सूअर हिंसक भी हो जाते हैं।

खेतों में सूअरों के बढ़ते तांडव से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। लहलहाती फसलों को नष्ट होते देख बेबस किसानों ने प्रशासन से अति शीघ्र इन सूअरों को पकड़ने की गुहार लगाई है।

Related Posts

Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

समाचार-गढ़ 10 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 10 अगस्त को पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में तनाव…

Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

समाचार-गढ़ 10 अगस्त, 2026। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन सोमवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

संसद में आज 4 अहम बिल होंगे पेश: मानसून सत्र के आखिरी 4 दिन, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

संसद में आज 4 अहम बिल होंगे पेश: मानसून सत्र के आखिरी 4 दिन, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

FCRA Amendment Bill पर क्या सच, क्या अफवाह? अमेरिका में भारतीय राजदूत ने बताई पूरी हकीकत

FCRA Amendment Bill पर क्या सच, क्या अफवाह? अमेरिका में भारतीय राजदूत ने बताई पूरी हकीकत

ईरान युद्ध से निकलने की राह खोज रहे ट्रंप? हॉरमुज खुला तो न्यूक्लियर डील के बिना भी खत्म कर सकते हैं जंग

ईरान युद्ध से निकलने की राह खोज रहे ट्रंप? हॉरमुज खुला तो न्यूक्लियर डील के बिना भी खत्म कर सकते हैं जंग

JPSC विवाद पर छात्रों का विधानसभा मार्च आज: रांची में निषेधाज्ञा, बैरिकेडिंग और भारी पुलिस तैनाती; CBI जांच पर अड़ा आंदोलन

JPSC विवाद पर छात्रों का विधानसभा मार्च आज: रांची में निषेधाज्ञा, बैरिकेडिंग और भारी पुलिस तैनाती; CBI जांच पर अड़ा आंदोलन
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights