Nature Nature

नवरात्रा महोत्सव की तैयारियां शुरू, माताजी मंदिर कमेटी ने सौंपी जिम्मेदारियां, बैठक में उत्साहपूर्ण माहौल

Nature

समाचार गढ़, 5 सितंबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के आडसर बास स्थित माताजी मंदिर प्रांगण में शनिवार को मंदिर कमेटी की अहम बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता तुलसीराम चौरड़िया ने की जबकि संचालन मंत्री हरिप्रसाद मूंदड़ा ने किया।

बैठक में आगामी नवरात्रा महोत्सव को भव्य व ऐतिहासिक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए अलग-अलग समितियां गठित कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मंत्री हरिप्रसाद मूंदड़ा ने बताया कि मंदिर की मरम्मत व रंग-रोगन, अखंड कीर्तन, साज-सज्जा, प्रसाद वितरण, जोत परिक्रमा, लाइटिंग व सफाई, पुलिस प्रशासन से समन्वय और बिजली व्यवस्था जैसे कार्यों के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।

बैठक में यह भी तय किया गया कि इस बार महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मंदिर परिसर में आकर्षक सजावट, अखंड भजन-कीर्तन, विशेष आरती का आयोजन होगा। समिति सदस्यों ने बताया कि नवरात्रा में होने वाले धार्मिक आयोजनों को लेकर कस्बे ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के भक्तों में भी गहरी उत्सुकता है।

बैठक में सभी जिम्मेदारियों की समीक्षा भी की गई और तय किया गया कि आगामी दिनों में कार्यों की प्रगति को लेकर पुनः बैठक बुलाई जाएगी।

इस मौके पर समिति से जुड़े कई सदस्य उपस्थित रहे जिनमें हरी प्रसाद तापड़िया, अशोक व्यास, मांगीलाल राठी, मनोज व्यास, सूर्यप्रकाश तापड़िया, जगदीश राठी, रमेश व्यास, ओमप्रकाश सिखवाल, श्याम जोशी, मनोज झालारिया, नारायण कलानी, रामावतार मूंधड़ा, कैलाश व्यास, अशोक दर्जी, ओमप्रकाश सुनार सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि नवरात्रा महोत्सव आस्था का पर्व है और इसे धूमधाम और अनुशासन के साथ मनाकर कस्बे की धार्मिक परंपरा को और मजबूत किया जाएगा।

Related Posts

ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालात

ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालातसमाचार गढ़ 19 अप्रैल 2026। ईरान ने कहा है कि उसे अमेरिका पर…

राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

समाचार गढ़, 18 अप्रैल 2026। महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद से देश में राजनीतिक हलचल मचा हुआ है। इसी बीच आज रात 8:30 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालात

ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालात

राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights