Nature Nature

जीव सेवा का संकल्प : द्वारकाधीश रुणेचा पैदल यात्री संघ ने गोठ-जीमण परंपरा बदली, ₹41 हजार का सहयोग अबोल जीव-जंतुओं के नाम

Nature

समाचार गढ़, 11 सितंबर 2025, श्रीडूंगरगढ़।
रामदेवरा पदयात्रा से लौटे द्वारकाधीश रुणेचा पैदल यात्री संघ, श्रीडूंगरगढ़ ने वर्षों से चली आ रही गोठ/जीमण की परंपरा को बदलकर इस बार एक नई मिसाल कायम की है। संघ ने भोजन के आयोजन की बजाय अबोल जीव-जंतु, गौमाता और पक्षियों की सेवा हेतु ₹41,000/- (इकतालीस हजार रुपये) का सहयोग आपणों गाँव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को सौंपा।

संघ के पदयात्रियों ने पदयात्रा के दौरान ही यह संकल्प लिया कि—
“भोजन की थाली से बड़ा पुण्य, जीव सेवा की थाली है। जहाँ जीव-दया होती है, वहीं प्रभु की सच्ची पूजा होती है।”

समिति ने जताया आभार

समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित ने इस प्रेरणादायक पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह योगदान न केवल अबोल जीवों के लिए उपयोगी होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी सेवा और करुणा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।

समिति की ओर से संघ के सभी पदयात्रियों और पदाधिकारियों का सहृदय आभार व साधुवाद व्यक्त किया गया।

समिति का ध्येय

“जीवों की रक्षा, पर्यावरण की सुरक्षा” को अपना ध्येय मानकर कार्य कर रही आपणों गाँव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति ने बताया कि ऐसे सहयोग से जीव-सेवा के कार्य और अधिक सशक्त होंगे।

  • Related Posts

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। भारतीय जनता पार्टी ने वंदे मातरम् के केवल दो पद गाने के कांग्रेस के फैसले का विरोध करते हुए इसके सम्मान और ऐतिहासिक विरासत की रक्षा…

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। यमन और सोमालिया के तट के पास हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने अलग-अलग घटनाओं में दो कमर्शियल जहाजों पर कब्जा कर लिया। दोनों जहाजों पर कुल 22…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights