Nature Nature

फाइनल तक पहुंचा सेसोमूं स्कूल, उपविजेता बन बढ़ाया श्रीडूंगरगढ़ का मान

Nature

समाचार गढ़ 11 सितंबर 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्रीगंगानगर में आयोजित सीबीएसई नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप 2025 में सेसोमूं स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उपविजेता स्थान हासिल किया और विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

अंडर-19 छात्र वर्ग का फाइनल मुकाबला नोजगे पब्लिक स्कूल, श्रीगंगानगर और सेसोमूं स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में नोजगे पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही जबकि सेसोमूं स्कूल की टीम उपविजेता घोषित हुई।

विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा और वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा ने खिलाड़ियों की मेहनत और जज़्बे की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर उपविजेता स्थान भी किसी जीत से कम नहीं है। उन्होंने इसे भविष्य में और बड़ी उपलब्धियों का संकेत बताया।

विद्यालय के प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने कहा कि बच्चों ने उपविजेता बनकर भी विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि सेसोमूं स्कूल के खिलाड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन से किसी भी मंच पर अपनी पहचान बनाने में सक्षम हैं।

विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Posts

जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

समाचार-गढ़ 14 नवंबर 2026। विदेश में रहकर भी अपनी जन्मभूमि और समाज से जुड़ाव बनाए रखने वाले बीकानेर के प्रवासी हरदेश मरवाहा ने बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने की…

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

समाचार गढ़ 14 नवंबर 2026। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में पंचायती राज विभाग के तहत नई सीधी भर्ती का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड

राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड

अमेरिका में हवाई सेवाओं पर लगा देशव्यापी ब्रेक हटा, हजारों यात्री फंसे; FAA के पुराने रडार सिस्टम में खराबी से मचा हड़कंप

अमेरिका में हवाई सेवाओं पर लगा देशव्यापी ब्रेक हटा, हजारों यात्री फंसे; FAA के पुराने रडार सिस्टम में खराबी से मचा हड़कंप

कुलगाम हमले के बाद कश्मीर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत में; श्रीनगर समेत पूरी घाटी में हाई अलर्ट

कुलगाम हमले के बाद कश्मीर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत में; श्रीनगर समेत पूरी घाटी में हाई अलर्ट

दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, 3,230 करोड़ में बदलेगी देश की विरासत की तस्वीर

दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, 3,230 करोड़ में बदलेगी देश की विरासत की तस्वीर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights