Nature Nature

किसान वर्ग जुटा लावणी में, मौसम ने बढ़ाई चिंता, आगामी 4 दिनों तक राजस्थान में बरसेंगे बादल, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Nature

समाचार गढ़ 30 सितम्बर 2025 श्रीडूंगरगढ़। पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। किसान वर्ग लावणी में जुटा हुआ है, वहीं इस बीच किसानों की चिंता बढ़ाने वाली खबर मौसम विभाग से आई है।

मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 4 दिनों के लिए कई संभागों में बरसात की चेतावनी जारी की है। साथ ही 3 अक्टूबर तक येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग ने आगामी 4 अक्टूबर तक अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, सिरोही, तिजारा, कोटा, करौली सहित कई जिलों में बरसात और वज्रपात की संभावना जताई है।

इस समय खेतों में मोठ, बाजरा और मूंग की फसलें पूरी पकाव पर खड़ी हैं। किसानों का कहना है कि अगर तेज बरसात होती है तो फसलों को नुकसान होने की प्रबल संभावना है। सातलेरा गांव के किसान किशनलाल जाखड़ ने बताया कि किसान फसल कटाई में जुटे हुए हैं, लेकिन अचानक मौसम का रुख बदलने से उनकी चिंता बढ़ गई है।

श्रीडूंगरगढ़ अंचल में भी मौसम का असर दिख रहा है। यहाँ के कई गांवों में रात को हल्की बूंदाबांदी हुई है।

Related Posts

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

समाचार गढ़ 16 जून 2026। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव समाप्त होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) में तेल-गैस जहाजों की आवाजाही फिर शुरू होने…

बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

समाचार गढ़ बीकानेर, 14 जून 2026। केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ का रविवार को अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

G7 समिट में 17 जून को होगी मोदी-ट्रंप मुलाकात, ट्रेड डील और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

G7 समिट में 17 जून को होगी मोदी-ट्रंप मुलाकात, ट्रेड डील और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights