Nature Nature

धड़ देवली धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित सातलेरा के ग्रामीण जुटे सेवा में, बिग्गाजी के भक्तों से सराबोर हुआ नेशनल हाइवे, देखे फोटो

Nature

धड़ देवली धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित सातलेरा के ग्रामीण जुटे सेवा में, बिग्गाजी के भक्तों से सराबोर हुआ नेशनल हाइवे, देखे फोटो

समाचार गढ़, 4 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़/(गौरी शंकर सारस्वत सातलेरा) गौ माता के लिए प्राण न्योछावर करने वाले जाखड़ समुदाय के कुल देव गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज की शौर्य पीठ धड़ देवली धाम पर आयोजित दो दिवसीय मेला आज पूरे परवान पर चल रहा है।दो दिवसीय मेले के पहले दिन आज भारी संख्या में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। बिग्गा सातलेरा से मंदिर तक दो किलोमीटर की दूरी में आस्था का सैलाब नजर आ रहा है। दंडवत सहित डीजे पर नाचते गाते हुए वीर बिग्गाजी महाराज के भक्तों का रेला पहुंचने का सिलसिला अनवरत जारी है बीकानेर जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिग्गा से लेकर श्री डूंगरगढ़ तक तथा मंदिर से लेकर तोलियासर तक का रास्ता वीर बिग्गाजी महाराज की फौज से अटा नजर आ रहा है। पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ नजर आ रहा है। हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के धोक लगाकर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर पुजारी सोहन नाथ, मदन लाल ने वीर बिग्गाजी महाराज की अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर सुख समृद्धि की कामना की। श्री वीर बिग्गाजी मानव सेवा संस्थान सहित वीर बिग्गाजी सेवादल के कार्यकर्ता तथा पुलिस जवान व्यवस्था में मुस्तैदी के साथ लगे हैं। पूरे मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रखी जा रही है। स्थानीय प्रशासन सहित तहसीलदार ने आज धड़ देवली धाम सहित शीश देवली धाम रीड़ी में मेले का अवलोकन कर दिशा निर्देश दिए। आसपास के गांवों के ग्रामीण भी श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित नजर आ रहे हैं। मेले में आने वाले भक्तों के लिए वीर बिग्गाजी मानव सेवा संस्थान द्वारा भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
आज रात्रि को धड़ देवली धाम सहित शीश देवली धाम रीड़ी में विशाल जागरण शुरू हो गया है जिसमें सुप्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा वीर बिग्गाजी महाराज के भजनों कथाओं की प्रस्तुतियां दी जा रही है।

श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे ग्रामीण
नेशनल हाइवे पर स्थित गांव सातलेरा के ग्रामीण वीर बिग्गाजी महाराज के श्रद्धालुओं के लिए सेवा सत्कार में पलक पावडे बिछा रखे हैं ग्रामीणों द्वारा नेशनल हाइवे के पास श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल,चाय, नाश्ता की सेवा दी जा रही है।ग्रामीण भैराराम जाखड़,किशन जाखड़ ने बताया कि मेले में आने वाले भक्तों के लिए ग्रामीणों द्वारा आज सुबह से ही लगातार सेवा सत्कार किया जा रहा है।
वीर बिग्गाजी महाराज की शीश देवली धाम रीड़ी में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा है।वीर बिग्गाजी महाराज के दोनों ही मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
अस्थाई दुकानें सजी
धड़ देवली धाम में दो दिवसीय मेले को देखते हुए सैंकड़ों की संख्या में प्रसाद,फल फ्रूट ,खिलौने, मनिहारी,कृषि से संबंधित सामान की अस्थाई दुकानें लगी ।दुकानों पर श्रद्धालु जमकर खरीददारी कर रहे हैं।

जागरण शुरू,जयकारों से गूंजा धड़ देवली धाम
धड़ देवली धाम में गणेश वंदना के साथ रात्रि विशाल जागरण में सुप्रसिद्ध परंपरागत भजन गायिका अर्चना देवी एवं रमेश बांगड़वा एंड पार्टी द्वारा द्वारा वीर बिग्गाजी महाराज के भजनों कथाओं की प्रस्तुतियां दी जा रही है।वीर बिग्गाजी महाराज के जयकारों से धड़ देवली धाम गूंज उठा है।

भंडारे का आयोजन
वीर बिग्गाजी महाराज के धड़ देवली धाम में श्रद्धालुओं के लिए वीर बिग्गाजी मानव संस्थान की तरफ से महा प्रसादी का भंडारा लगाया गया है जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।मंदिर संस्थान द्वारा श्रद्धालुओं के लिए नहाने,भोजन,चाय,शीतल जल, मेडिकल सहित आपातकालीन सेवा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
*रविवार को होगा दो दिवसीय मेले का समापन*
आसोज शुक्ल पक्ष की द्वादशी एवं त्रयोदशी को लगने वाले धड़ देवली धाम बिग्गा एवं शीश देवली धाम रीड़ी में इस दो दिवसीय मेले का समापन रविवार शाम को होगा।

बीकानेर जयपुर नेशनल हाइवे से गुजरती वीर बिग्गाजी महाराज की फौज ।
श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित सातलेरा गांव के ग्रामीण जुटे सेवा सत्कार में।
वीर बिग्गाजी महाराज की शौर्य पीठ धड़ देवली धाम पर उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला।
  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights