Nature Nature

शहर में नकाबपोश लुटेरे बेलगाम, रेलवे की महिला कर्मचारी से मंगलसूत्र लूटा

Nature

शहर में नकाबपोश लुटेरे बेलगाम, रेलवे की महिला कर्मचारी से मंगलसूत्र लूटा
समाचार गढ़, 5 अक्टूबर 2025।
श्रीगंगानगर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब महिलाओं को भी सड़कों पर सुरक्षित महसूस नहीं हो रहा। कोतवाली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने रेलवे की महिला कर्मचारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, पीड़िता रीना चाहर (26) निवासी रेलवे कॉलोनी देर शाम करीब 8:10 बजे नेहरू पार्क के पास बुलेट बाइक शॉप मोड़ पर पहुंची थी। तभी पीछे से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उस पर झपट्टा मारा। एक बदमाश बाइक पर था जबकि दूसरा पैदल आया और गले से सोने का मंगलसूत्र तोड़कर फरार हो गया। महिला ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का विरोध भी किया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार बाइक से भाग निकले।
घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। एएसआई स्वर्ण सिंह इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अब आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। गौरतलब है कि श्रीगंगानगर शहर में चेन स्नैचिंग और बाइक चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, मगर अब तक पुलिस किसी आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही है। शहरवासी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

Related Posts

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। भारतीय जनता पार्टी ने वंदे मातरम् के केवल दो पद गाने के कांग्रेस के फैसले का विरोध करते हुए इसके सम्मान और ऐतिहासिक विरासत की रक्षा…

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। यमन और सोमालिया के तट के पास हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने अलग-अलग घटनाओं में दो कमर्शियल जहाजों पर कब्जा कर लिया। दोनों जहाजों पर कुल 22…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights