Nature Nature

अणुव्रत समिति श्रीडूंगरगढ़ ने गांव में जगाई नई चेतना, ग्रामीणों ने लिया संकल्प, “नशे से मुक्त होगा हमारा गांव”

Nature

धीरदेसर चोटियांन में गूंजा नशामुक्ति का संदेश
अणुव्रत समिति श्रीडूंगरगढ़ ने गांव में जगाई नई चेतना, ग्रामीणों ने लिया संकल्प — “नशे से मुक्त होगा हमारा गांव”

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 5 अक्टूबर 2025।
अणुव्रत समिति श्रीडूंगरगढ़ द्वारा नशामुक्ति दिवस के अवसर पर ग्राम धीरदेसर चोटियांन में एक प्रेरणादायी एवं सार्थक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने कहा कि वर्षों की मेहनत और सतत प्रयासों से आज अधिकांश ग्राम नशामुक्त हो चुके हैं, और अब पूरा गांव नशामुक्त बनाने का उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा — “धैर्य और मजबूत संकल्प से सब कुछ संभव है, नशा छोड़ना भी इन्हीं दो गुणों से शुरू होता है।”

उन्होंने अणुव्रत के संकल्पों की व्याख्या करते हुए कहा कि समाज में परिवर्तन की शुरुआत व्यक्ति स्वयं से करे, तभी नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम का संचालन समिति अध्यक्ष सुमति पारख के निर्देशन में हुआ।
कार्यक्रम प्रभारी विक्रम मालू व सह प्रभारी विशाल स्वामी के नेतृत्व में समिति सदस्यों ने गांव में जाकर जनजागरण किया तथा उपस्थित ग्रामीणों को नशामुक्ति संकल्प पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर सत्यनारायण स्वामी, शुभकरण पारीक, के.एल. जैन, अशोक झाबक, मुकेश स्वामी, दीपांशु तातेड़, चमन श्रीमाल, हेमंत पारीक, आलोक मालू, पूर्व सरपंच तिलोकाराम मेघवाल, प्रभुराम चोटिया, मोटाराम चोटिया, भागीरथ बारोटिया, गजानंद शर्मा, कृष्ण चोटिया, सांवरमल साहू, लक्ष्मण सिंह, प्रकाश श्याम सिंह, श्याम सुंदर, कालूराम चोटिया, नारायण, रामचंद्र, किशन चोटिया सहित अनेक समाजसेवी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प दोहराया तथा आने वाले दिनों में इस अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम के समापन पर अणुव्रत समिति श्रीडूंगरगढ़ की ओर से धन्यवाद ज्ञापन दिया गया तथा शहीद राकेश चोटियां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को नमन किया गया।

इसके बाद सभी सदस्य श्रीडूंगरगढ़ मालू भवन पहुंचे. साध्वी संगीतश्री जी और डॉ. साध्वी परमप्रभा जी ने अपने मंगल संदेश में सभी को नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया। पश्चात मंगलपाठ सुनाया गया।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights