Nature Nature

वीर बिग्गाजी महाराज की धड़ देवली धाम पर उमड़ा श्रद्धा का ज्वार, हजारों ने लगाई धोक मांगी मन्नत दो दिवसीय मेला संपन्न, देखे मेले की विशेष फोटो

Nature

छम छम बाजे रे घोड़ी थारा घुंघरा……
वीर बिग्गाजी महाराज की धड़ देवली धाम पर उमड़ा श्रद्धा का ज्वार, हजारों ने लगाई धोक मांगी मन्नत दो दिवसीय मेला संपन्न, देखे मेले की विशेष फोटो

समाचार गढ़, 5 अक्टूबर 2025। श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर
बीकानेर जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर स्थित गांव सातलेरा बिग्गा से दो किमी दूर रोही स्थित जाखड़ समुदाय के कुल देव गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज की पावन धरा शौर्यपीठ धड़ देवली धाम पर दो दिवसीय मेले के अवसर पर आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा।देश के कोने कोने से आए हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने वीर बिग्गाजी महाराज के दर पर माथा टेक कर सुखी जीवन एवं सुख समृद्धि की कामना की ।मंदिर पुजारी सोहननाथ ने वीर बिग्गाजी महाराज की अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की ।श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध दर्शन लाभ लिया।मंदिर परिसर में बने हवन कुंड में श्रद्धालुओं ने  खोपरा,घी की आहुतियां देकर पर्यावरण शुद्धि की कामना की ।धड़ देवली धाम वीर बिग्गाजी महाराज के जयकारों से गूंजता रहा।बिग्गा सातलेरा सहित तोलियासर तक का पूरा रास्ता  वीर बिग्गाजी महाराज के भक्तों से खचाखच भरा हुआ नजर आया।बीकानेर जयपुर नेशनल हाइवे  हर तरफ वीर बिग्गाजी महाराज की फौज से सरोबार रहा ।दो दिवसीय मेले के अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को विशेष रोशनी से सजाया गया है।
वीर बिग्गाजी महाराज की शीश देवली धाम रीड़ी में भी श्रद्धालुओं का रेला ही रेला नजर आया।श्रद्धालुओं ने धोक लगाकर आशीर्वाद लिया।मंदिर पुजारी दुलीचंद सारस्वत ने वीर बिग्गाजी महाराज की अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर सुख समृद्धि की कामना की ।शीश देवली धाम रीड़ी में शनिवार रात्रि को विशाल जागरण का आयोजन हुआ जिसमें कई गायक कलाकारों द्वारा वीर बिग्गाजी महाराज के भजनों की अमृत वर्षा कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
धड़ देवली धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित सातलेरा के ग्रामीण जुटे सेवा में,बिग्गाजी के भक्तों से सराबोर हुआ नेशनल हाइवे देखे फोटो

श्रीडूंगरगढ़/(जी एस तावनियां की रिपोर्ट ) बीकानेर जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर स्थित गांव सातलेरा बिग्गा से दो किमी दूर रोही स्थित जाखड़ समुदाय के कुल देव गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज की पावन धरा शौर्य पीठ धड़ देवली धाम पर आयोजित दो दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं की आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा।देश के कोने कोने से हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने वीर बिग्गाजी महाराज के दर पर माथा टेक कर सुखी जीवन एवं सुख समृद्धि की कामना की ।श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में बनी यज्ञ शाला में बने हवन कुंड में घी खोपरा की आहुति देकर पर्यावरण शुद्धि की कामना की ।वीर बिग्गाजी महाराज के निज मंदिर पीथल माता मंदिर सहित देवली धाम में श्रद्धालुओं ने धोक लगाकर आशीर्वाद लिया।दो दिवसीय मेले के पावन अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को विशेष रोशनी से सजाया गया।बिग्गा सातलेरा से धड़ देवली धाम तथा तोलियासर से मंदिर तक पूरा रास्ता श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ नजर आया।बीकानेर जयपुर नेशनल हाइवे वीर बिग्गाजी महाराज की फौज से सराबोर नजर आया।वीर बिग्गाजी मानव सेवा संस्थान द्वारा श्रद्धालुओं के लिए चाय, नाश्ता, भोजन मेडिकल आपातकालीन सेवा की व्यवस्था की गई।
वीर बिग्गाजी महाराज की शीश देवली धाम रीड़ी में भी दो दिवसीय मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां रात्रि को विशाल जागरण का आयोजन हुआ जिसमें कई गायक कलाकारों द्वारा वीर बिग्गाजी महाराज के भजनों की प्रस्तुतिया दी गई।मेले के अवसर पर मंदिर को भव्य रोशनी से सजाया गया।मंदिर पुजारी दुलीचंद सारस्वत ने वीर बिग्गाजी महाराज की अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर सुख समृद्धि की कामना की ।मेले में मेला कमेटी द्वारा व्यवस्था की गई।
*जागरण में बरसा भक्ति का रंग*
वीर बिग्गाजी की धड़ देवली धाम पर आयोजित रात्रि विशाल जागरण में सुप्रसिद्ध परंपरागत सुरीली आवाज से ओत प्रोत भजनों की प्रस्तुति देने वाली भजन गायिका अर्चना देवी ने गणेश वंदना के साथ जागरण की शुरुवात करते हुए वीर बिग्गाजी महाराज के भजनों की ऐसी झड़ी लगाई कि जागरण में उपस्थित श्रोता रात भर भक्ति रस में हिलोरे लेते रहे । भजन गायिका अर्चना देवी ने वीर बिग्गाजी महाराज के भजन “छम छम बाजे रे घोड़ी थारा घुंघरा” भजन की ऐसी झड़ी लगाई कि जागरण में उपस्थित श्रोता नाचने लगे।भजन गायक रमेश बांगड़वा ने वीर बिग्गाजी महाराज के भजनों कथाओं की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।जागरण में उपस्थित श्रोताओं ने वीर बिग्गाजी महाराज के जयकारों से धड़ देवली धाम को गुंजायमान कर दिया।
*सेवा में समर्पित नजर आए ग्रामीण*
दो दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं के लिए आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने भी पलक पावडे बिछा दिए।सातलेरा गांव के ग्रामीणों ने मेले में श्रद्धालुओं के लिए पानी की व्यवस्था को संभाले रखा ।वीर बिग्गाजी सेवा संस्थान द्वारा अन्य गांवों के ग्रामीणों को चाय,श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया।

*सुरक्षा व्यवस्था सराहनीय*
वीर बिग्गाजी महाराज के दो दिवसीय मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था नजर आई।धड़ देवली धाम में श्री वीर बिग्गाजी सेवादल के साथ पुलिस के जवान मुस्तैद नजर आए।बिग्गा गांव से लेकर धड़ देवली धाम तक चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान पैनी नजर के साथ मुस्तैदी के साथ नजर आए।मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षार्थ सीसीटीवी कैमरों से बारीकी से नजर रखी जा रही थी  पूरी रात पुलिस का गश्ती वाहन घूमता रहा ।

*महा प्रसादी के लिए भंडारा*
दो दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं के लिए वीर बिग्गाजी मानव सेवा संस्थान द्वारा महा प्रसादी के लिए भंडारे का आयोजन रखा गया जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
*सजी अस्थाई दुकानें*
दो दिवसीय मेले के अवसर पर धड़ देवली धाम में प्रसाद, फल फ्रूट, खिलौने, मनिहारी, चाय नाश्ता , कृषि औजार सहित विभिन्न प्रकार के सामान की सैंकड़ों अस्थाई दुकानों पर श्रद्धालुओं ने जमकर खरीददारी की ।
*सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे पैदल यात्री संघ*
दो दिवसीय मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।पूरी रात यहां पैदल यात्री संघों का पहुंचना अनवरत जारी रहा।कोई पैदल तो कोई दंडवत आ रहा था तो कोई वाहन के जरिए पहुंच रहा था
गौरतलब है कि गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के शौर्यपीठ धड़ देवली धाम रोही बिग्गा एवं शीश देवली धाम रीड़ी में साल में दो बार चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी एवं त्रयोदशी तिथि तथा आसोज शुक्ल पक्ष की द्वादशी एवं त्रयोदशी को मेला लगता है जिसमें दूर दराज के राज्यों सहित प्रदेश के कोने कोने से हजारों श्रद्धालु पहुंचते है।

*दो दिवसीय मेले का हुआ समापन* वीर बिग्गाजी महाराज की शौर्य पीठ धड़ देवली धाम सहित शीश देवली धाम रीड़ी में दो दिवसीय मेले का शांति पूर्ण समापन रविवार शाम को हुआ।दोनों ही जगह मेला कमेटी द्वारा व्यवस्था में मुस्तैदी के साथ जुटे कार्यकताओं सहित स्थानीय प्रशासन का आभार जताया।

धड़ देवली धाम पर कोई दंडवत पहुंचा तो कई भक्त डीजे पर नाचते गाते हुए पहुंच कर धोक लगाई ।
बिग्गाजी महाराज के भक्तों ने कतारबद्ध होकर दर्शन लाभ लेकर लिया आशीर्वाद ।
पीथल माता मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा लिया आशीर्वाद ।
गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज की धड़ देवली धाम में आयोजित रात्रि विशाल जागरण में बही भक्ति रस की गंगा।सुबह तक श्रोताओं के जयकारों से गूंजता रहा धड़ देवली धाम।
धड़ देवली धाम में हवन कुंड में घी खोपरा की आहुति देकर श्रद्धालुओं ने की पर्यावरण शुद्धि की कामना।
दो दिवसीय मेले में सजी सैंकड़ों अस्थाई दुकानों पर श्रद्धालुओं ने जमकर की खरीददारी ।
बिग्गाजी महाराज की शीश देवली धाम रीड़ी में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला।  फोटो संग्रह किशनलाल जाखड़ एवं सुशील तावनियाँ सातलेरा
  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights