Nature Nature

राज्य सरकार ने बदली दिवाली अवकाश की तारीखें — अब 13 से 24 अक्टूबर तक रहेंगे स्कूल बंद

Nature

समाचार गढ़ 5 अक्टूबर 2025 राज्य सरकार ने इस बार दिवाली अवकाश की तारीखों में बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां 16 से 27 अक्टूबर तक अवकाश घोषित था, वहीं अब नए आदेश के तहत 13 से 24 अक्टूबर तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में नया आदेश जारी किया है।

आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि अगर कोई निजी विद्यालय सरकारी निर्देशों की पालना नहीं करता और अवकाश के दौरान स्कूल खुला रखता है, तो उस पर कार्यवाही की जाएगी। कई बार बड़े विद्यालय सरकारी आदेशों की अनदेखी करते हुए बच्चों और स्टाफ को बुलाते हैं। विभाग को इस तरह की शिकायतें पूर्व में भी मिल चुकी हैं।

इस बार शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि अगर कोई निजी विद्यालय सरकारी आदेशों की अवहेलना करता पाया गया तो उसकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी।

इस बीच, निजी विद्यालयों के स्टाफ और अभिभावकों के फोन खुलासा ऑफिस में आने शुरू हो गए हैं, जिनमें पूछा जा रहा है कि दीपावली अवकाश कब से कब तक रहेगा। कई अभिभावकों का कहना है कि उनके विद्यालयों ने 16 तक बुलाया है, जबकि सरकारी आदेश 13 अक्टूबर से छुट्टियों की घोषणा करता है।

अगर कोई विद्यालय 13 अक्टूबर के बाद भी शाला खुली रखता है, तो नागरिक इसकी जानकारी खुलासा ऑफिस को दें ताकि ऐसे विद्यालयों की हकीकत सामने लाई जा सके।

शिक्षा मंत्री के निर्देश पर किए गए इस बदलाव का मुख्य कारण शिविरा पंचांग में संशोधन बताया जा रहा है।

बच्चों को मिलेगी 14 दिन की लंबी छुट्टी

यह बदलाव विद्यार्थियों के लिए खुशी की खबर है। 11 अक्टूबर के बाद स्कूल सीधे 25 अक्टूबर को खुलेंगे, क्योंकि 12 अक्टूबर रविवार है। इस तरह छात्रों को कुल 14 दिनों की लंबी छुट्टी मिलेगी।

मिड टर्म टेस्ट की तारीखें भी होंगी संशोधित

छुट्टियों की तारीखों में बदलाव के चलते अब मिड टर्म टेस्ट की तारीखों में भी बदलाव संभव है। पहले ये टेस्ट 13 से 15 अक्टूबर तक होने थे, लेकिन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशक सीताराम जाट ने शासन सचिव को पत्र लिखकर सुझाव दिया है कि अब ये परीक्षा 25 से 28 अक्टूबर के बीच कराई जा सकती है।

बच्चों में उत्साह का माहौल

हर साल की तरह इस बार भी बच्चों में दिवाली की छुट्टियों को लेकर उत्साह चरम पर है। त्योहार का यह समय न केवल आनंद का अवसर है, बल्कि दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने, घूमने-फिरने और त्योहार की रौनक का मज़ा लेने का भी मौका देता है। पटाखों की चमक और मिठाइयों की मिठास के बीच यह 14 दिन की छुट्टी बच्चों के लिए बेहद खास बनने जा रही है।

Related Posts

जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

समाचार-गढ़ 14 नवंबर 2026। विदेश में रहकर भी अपनी जन्मभूमि और समाज से जुड़ाव बनाए रखने वाले बीकानेर के प्रवासी हरदेश मरवाहा ने बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने की…

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

समाचार गढ़ 14 नवंबर 2026। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में पंचायती राज विभाग के तहत नई सीधी भर्ती का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड

राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड

अमेरिका में हवाई सेवाओं पर लगा देशव्यापी ब्रेक हटा, हजारों यात्री फंसे; FAA के पुराने रडार सिस्टम में खराबी से मचा हड़कंप

अमेरिका में हवाई सेवाओं पर लगा देशव्यापी ब्रेक हटा, हजारों यात्री फंसे; FAA के पुराने रडार सिस्टम में खराबी से मचा हड़कंप

कुलगाम हमले के बाद कश्मीर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत में; श्रीनगर समेत पूरी घाटी में हाई अलर्ट

कुलगाम हमले के बाद कश्मीर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत में; श्रीनगर समेत पूरी घाटी में हाई अलर्ट

दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, 3,230 करोड़ में बदलेगी देश की विरासत की तस्वीर

दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, 3,230 करोड़ में बदलेगी देश की विरासत की तस्वीर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights