Nature Nature

संघ के शताब्दी वर्ष में उत्सवों की श्रृंखला जारी, सेरूणा, जाखासर व लिखमादेसर मंडलों में विजयदशमी उत्सव संपन्न

Nature

संघ के शताब्दी वर्ष में उत्सवों की श्रृंखला जारी, सेरूणा, जाखासर व लिखमादेसर मंडलों में विजयदशमी उत्सव संपन्न

श्रीडूंगरगढ़, 5 अक्टूबर 2025।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंडल एवं बस्ती अनुसार आयोजित विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन की श्रृंखला के तहत रविवार को सेरूणा, जाखासर और लिखमादेसर मंडलों में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए।

सेरूणा मंडल (सेरूणा, झंझेऊ, जोधासर, नारसीसर) का उत्सव सेरूणा गांव में,
जाखासर मंडल (जाखासर नया, जाखासर पुराना, कल्याणसर नया, कल्याणसर पुराना, कुनपालसर, राणासर) का जाखासर पुराना गांव में तथा
लिखमादेसर मंडल (लिखमादेसर, कुंतासर, रैवाड़ा, धीरदेसर चोटियान) का आयोजन लिखमादेसर गांव में संपन्न हुआ।

सभी स्थानों पर शस्त्र पूजन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। तत्पश्चात बौद्धिक सत्रों में वक्ताओं ने संघ के क्रमिक विकास, कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों तथा विचार परिवार के संगठनों की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही ‘पंच प्रण’ और शताब्दी वर्ष में आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई।

सेरूणा में खंड व्यवस्था प्रमुख अनिल सोनी,
लिखमादेसर में त्रिखंड प्रचारक सुरेश कुमार,
और जाखासर पुराना में बीकानेर विभाग कार्यवाह प्रदीप कुमार बौद्धिककर्ता के रूप में उपस्थित रहे।

लिखमादेसर ग्राम में कार्यक्रम की अध्यक्षता पूज्य संत सोमनाथ जी महाराज ने की और स्वयंसेवकों को आशीर्वाद प्रदान किया।
उत्सवों में स्वयंसेवकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं भगिनियां भी सहभागी बने।
पथ संचलन के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया।

इसी क्रम में कल 6 अक्टूबर को पुंदलसर मंडल का विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन बाना गांव में, तथा 7 अक्टूबर को तौलियासर मंडल का पथ संचलन तौलियासर गांव में आयोजित होगा।

सेरुणा
जाखासर पुराना
लिखमादेसर
  • Related Posts

    महंगे हुए IPL टिकट: जयपुर में मैच देखना हुआ आम फैंस की पहुंच से दूर, कीमत 1800 से 40 हजार तक

    समाचार गढ़ 14 अप्रैल 2026। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। जयपुर में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मुकाबलों के लिए आज से टिकट बिक्री शुरू हो गई…

    लिखमादेसर में श्रीराम कथा का छठा दिवस: अयोध्या कांड के मार्मिक प्रसंगों से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

    समाचार गढ़ 14 अप्रैल 2026। लिखमादेसर के हंसोजी धाम में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के छठे दिन मंगलवार को भक्ति, ज्ञान और भावनाओं का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महंगे हुए IPL टिकट: जयपुर में मैच देखना हुआ आम फैंस की पहुंच से दूर, कीमत 1800 से 40 हजार तक

    महंगे हुए IPL टिकट: जयपुर में मैच देखना हुआ आम फैंस की पहुंच से दूर, कीमत 1800 से 40 हजार तक

    लिखमादेसर में श्रीराम कथा का छठा दिवस: अयोध्या कांड के मार्मिक प्रसंगों से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

    लिखमादेसर में श्रीराम कथा का छठा दिवस: अयोध्या कांड के मार्मिक प्रसंगों से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

    सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम, एनडीए की बैठक के बाद होगी औपचारिक घोषणा

    सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम, एनडीए की बैठक के बाद होगी औपचारिक घोषणा

    पेट्रोल व डीजल के बढ़ सकते है दाम, 18-35 तक बढ़ोतरी की आशंका, रोज़ ₹1,600 करोड़ का नुकसान

    पेट्रोल व डीजल के बढ़ सकते है दाम, 18-35 तक बढ़ोतरी की आशंका, रोज़ ₹1,600 करोड़ का नुकसान

    चुनाव टालने के लिए हाईकोर्ट पहुंची सरकार, गिनवाए 8 कारण

    चुनाव टालने के लिए हाईकोर्ट पहुंची सरकार, गिनवाए 8 कारण

    प्रदेश से बड़ी खबर अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा, बस की केमिकल से भरे ट्रक से टक्कर, तीन की मौत, करीब 30 लोग हुए घायल

    प्रदेश से बड़ी खबर अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा, बस की केमिकल से भरे ट्रक से टक्कर, तीन की मौत, करीब 30 लोग हुए घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights