Nature Nature

आत्मनिर्भर भारत की ओर श्रीडूंगरगढ़ का कदम, देहात ब्लॉक कार्यशाला में स्वदेशी अपनाने का संकल्प

Nature

आत्मनिर्भर भारत की ओर श्रीडूंगरगढ़ का कदम, देहात ब्लॉक कार्यशाला में स्वदेशी अपनाने का संकल्प
श्रीडूंगरगढ़, 5 अक्टूबर 2025।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को श्रीडूंगरगढ़ देहात ब्लॉक में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देना रहा। कार्यशाला के प्रभारी एवं ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का “विकसित भारत” का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक “आत्मनिर्भर भारत” की भावना को अपने जीवन में अपनाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि हर घर में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग बढ़े, ताकि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हों। कार्यक्रम की अध्यक्षता देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह लखासर ने की। उन्होंने कहा कि “स्वदेशी और आत्मनिर्भरता ही भारत की आत्मा है। आज के आर्थिक दौर में इन मूल्यों को अपनाना न सिर्फ आवश्यकता है बल्कि राष्ट्रभक्ति का प्रतीक भी है।”

कार्यशाला में झंझेऊ सरपंच भागीरथसिंह तंवर, मंडल महामंत्री नौरंगनाथ सिद्ध, राजेंद्रसिंह, उत्तमनाथ सिद्ध, दानाराम महिया, जोराराम बरोड़, सीताराम कल्याणसर, गणेशसिंह राजपुरोहित और भगवानसिंह लखासर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने एक स्वर में स्वदेशी को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया कार्यशाला में “लोकल फॉर वोकल” के संदेश को धरातल पर उतारने का संकल्प गूंजता रहा।

  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक हुई।…

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली। करीब चार हफ्ते से ज्यादा समय बाद घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों को राहत मिली। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights