Nature Nature

दिल्ली से लेकर हरियाणा तक दी अपनी प्रतिभा की चमक, श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

Nature

दिल्ली से लेकर हरियाणा तक दी अपनी प्रतिभा की चमक, श्रीडूंगरगढ़ के नितीश मेहरा बने प्रथम स्थान के विजेता
समाचार गढ़, 8 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़।
धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितीश मेहरा ने राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हिंदी माह के उपलक्ष्य में आयोजित मंगलाचरण, स्वरचित, भक्ति गीत गायन व कविता पाठ प्रतियोगिता में दिल्ली, यूपी, बिहार और हरियाणा के करीब 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। नितीश मेहरा ने “एक राधा एक मीरा…” भक्ति गीत प्रस्तुत किया, जिसने निर्णायकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में केंद्र के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने मेहरा को प्रशस्ति पत्र और नगद राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्र की निदेशक प्रशासन डॉ. प्रियंका मिश्रा, राजभाषा प्रभाग प्रभारी प्रा. अरुण भारद्वाज, जनपद संपदा विभागाध्यक्ष प्रो. के. अनिल कुमार सहित अनेक प्रतिभागी और केंद्र सरकार के कार्मिक उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोमासर गांव में जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, नगदी और ताश पत्ते बरामद
समाचार गढ़, 8 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़।
मंगलवार शाम श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को मौके से दबोच लिया। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी के निर्देशन में हेड कांस्टेबल संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल ने गांव मोमासर में छापामारी कर जुआ खेलते हुए कई लोगों को पकड़ा। पुलिस ने हंसराज मेघवाल, मोहनलाल जाट, रामूराम जाट, प्रभुराम जाट, नंदराम जाट, सोहनलाल जाट, हड़मान सिंह राजपूत, गोपालराम और दुलाराम जाट को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। मौके से 52 ताश पत्ते और 5840 रुपए नगद जब्त किए गए। मामले की जांच हेड कांस्टेबल देवाराम को सौंपी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Posts

लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। भगवान राम की कृपा से ऋषि गौतम की पत्नी अहिल्या पत्थर की शिला से पुन: मानव रूप में मुक्त हुई। राम के चरण स्पर्श पाकर…

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights