Nature Nature

तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने चार गोवंशों को रौंदा, एक घायल, शराब के नशे में था ड्राइवर, पुलिस ने पीछा कर दबोचा

Nature

तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने चार गोवंशों को रौंदा, एक घायल, शराब के नशे में था ड्राइवर, पुलिस ने पीछा कर दबोचा
समाचार गढ़, 8 अक्टूबर 2025, सेरूणा। नेशनल हाईवे 11 पर मंगलवार रात रफ्तार का कहर देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने सड़क पर बैठी गायों को रौंद डाला। हादसे में चार गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दर्दनाक हादसा सेरूणा थाना क्षेत्र के सेरूणा स्टैंड के पास रात करीब 12 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक ने वाहन नहीं रोका और बीकानेर की दिशा में भाग निकला। सूचना मिलते ही सेरूणा थाना पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी कर ट्रक का पीछा किया। कुछ दूरी पर पुलिस ने कंटेनर को रोकते हुए ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि चालक शराब के नशे में था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बुधवार सुबह चारों मृत गोवंशों का पोस्टमार्टम करवाया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर गोवंशों की सुरक्षा व ट्रकों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

  • Related Posts

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। भगवान राम की कृपा से ऋषि गौतम की पत्नी अहिल्या पत्थर की शिला से पुन: मानव रूप में मुक्त हुई। राम के चरण स्पर्श पाकर…

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights