Nature Nature

जिले में 92 रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित

Nature

समाचार गढ़ 17 अक्टूबर 2025 रसद विभाग ने जिले भर की 92 रिक्त और नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के लिए पात्र इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत बीकानेर शहर, ग्रामीण क्षेत्र सहित श्रीडूंगरगढ़, नोखा, लूणकरणसर, छतरगढ़, पूगल, बज्जू, खाजूवाला और कोलायत तहसीलों में ये दुकानें रिक्त या नवसृजित हैं।

बीकानेर शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कुल 47 दुकानें शामिल हैं। इनमें बीकानेर शहर की 36 दुकानें विभिन्न वार्डों में और ग्रामीण क्षेत्र की 11 दुकानें लाखूसर, बीछवाल, नाल बड़ी, किलचू, गैरसर, खारा, रामसर, नौरंगदेसर, मूंडसर, कतरियासर व खारड़ा गांवों में स्थित हैं।

इसके अलावा जिले की अन्य तहसीलों में कुल 45 उचित मूल्य दुकानें रिक्त या नवसृजित हैं। इनमें श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 6, 8, 10, 12, 19, 30 और आसपास के ग्राम ठुकरियासर, दुसारणा पंडरीक, सूडसर, पुंदलसर व जाखासर शामिल हैं। इसी प्रकार नोखा, लूणकरणसर, छतरगढ़, पूगल, बज्जू, खाजूवाला और कोलायत तहसीलों में भी विभिन्न ग्राम पंचायतों और वार्डों में दुकानें रिक्त हैं।

17 नवम्बर तक किए जा सकेंगे आवेदन
इन दुकानों के लिए आवेदन पत्र 17 नवम्बर 2025 को शाम 5 बजे तक जमा करवाए जा सकते हैं। आवेदन पत्र कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला रसद अधिकारी कार्यालय से 100 रुपये का भारतीय पोस्टल ऑर्डर प्रस्तुत कर प्राप्त किए जा सकते हैं।

विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत जानकारी
आवेदन प्रक्रिया, चयन मापदंड और दिशा-निर्देशों से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट और जिला रसद कार्यालय बीकानेर में उपलब्ध है। विभाग द्वारा रिक्तियों में संशोधन, कमी या वृद्धि की जा सकती है और इन दुकानों को भरने या न भरने का निर्णय विभाग के विवेक पर निर्भर करेगा।

Related Posts

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights