Nature Nature

शुभीदेवी तातेड़ ने मृत्यु के बाद भी जगाई रोशनी, परिवार ने किया नेत्रदान का पुण्य कार्य

Nature

शुभीदेवी तातेड़ ने मृत्यु के बाद भी जगाई रोशनी, परिवार ने किया नेत्रदान का पुण्य कार्य

समाचार गढ़, 17 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। “मृत्यु के बाद भी करें जीवन का प्रकाश – नेत्रदान है सच्चा मानवता का प्रयास।” इस भाव को साकार करते हुए आड़सर बास निवासी 83 वर्षीय श्रद्धा की प्रतिमूर्ति शुभीदेवी तातेड़, पत्नी स्व. सम्पतमल तातेड़ के निधन के पश्चात उनके परिवार ने नेत्रदान का निर्णय लेकर समाज में अद्भुत मानवीय उदाहरण प्रस्तुत किया। यह नेत्रदान का पुण्य कार्य आई बैंक, प्राणनाथ हॉस्पिटल, सरदारशहर के माध्यम से सम्पन्न हुआ, जिसमें तेरापंथ युवक परिषद, श्रीडूंगरगढ़ का विशेष सहयोग रहा। परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू व सहमंत्री सुमित बरड़िया ने परिवार को इस पावन कार्य के लिए प्रेरित किया। परिवार के सदस्यों राजकुमार-सरितादेवी, मनोज कुमार-रेखादेवी, राकेश कुमार-बबीतादेवी, दीपक कुमार-मधुदेवी ने नेत्रदान की सहमति दी। इस पुण्य कार्य के संयोजक अशोक झाबक रहे, जबकि अभातेयुप नेत्रदान राज्य प्रभारी रोशन नाहर ने मार्गदर्शन दिया। इस नेत्रदान से दो व्यक्तियों को नई दृष्टि प्राप्त होगी। तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ के रतनलाल गंग, मालजी तातेड़, दीपांशु तातेड़ सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे और इस दिव्य कार्य के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को साधुवाद दिया।

  • Related Posts

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर…

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। राजस्थान पंचायत चुनाव में सवाई माधोपुर की एक ग्राम पंचायत का चुनाव इन दिनों चर्चा में है। यहां सरपंच पद के लिए एक-दो नहीं, बल्कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 8 लोगों की मौत

    टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 8 लोगों की मौत

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights