Nature Nature

शिक्षा निदेशक सीताराम जाट का श्रीडूंगरगढ़ में औचक निरीक्षण, दो स्कूलों की व्यवस्थाएं देखी

Nature

शिक्षा निदेशक सीताराम जाट का श्रीडूंगरगढ़ में औचक निरीक्षण, दो स्कूलों की व्यवस्थाएं देखी

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 29 अक्टूबर 2025।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट आज अचानक श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और क्षेत्र के दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने सबसे पहले हनुमान धोरा स्थित कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। निदेशक प्रार्थना सभा में शामिल हुए और बच्चों के गणवेश व अनुशासन से प्रसन्न नजर आए।

इसके बाद वे राउमावि सातलेरा पहुंचे, जहां उन्होंने ‘प्रखर राजस्थान 2.0 अभियान’ की क्रियान्विति का गहन अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से सामान्य प्रश्न पूछे और हिंदी की पुस्तकों से पाठ पढ़वाकर उनकी समझ का मूल्यांकन किया। निदेशक ने विद्यार्थियों की प्रगति पर संतोष जताते हुए उन्हें अनुशासन और कठिन परिश्रम के महत्व पर प्रेरित किया।

सीताराम जाट ने शिक्षकों को “शिल्पकार” की उपमा देते हुए कहा कि वे अपनी मेहनत और लगन से बच्चों के भविष्य को आकार दे रहे हैं। उन्होंने विद्यालय में हाल ही में हुए रंगरोगन कार्य का निरीक्षण कर स्वच्छता और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गजानंद सेवग, सीबीईओ सरोज पूनियां वीर, और एसीबीईओ अशोक कुमार चुग मौजूद रहे।
सातलेरा विद्यालय की प्राचार्य बबीता बिश्नोई ने बताया कि निदेशक ने प्रखर-2.0 अभियान, स्कूल मिल्क योजना के तहत मिल्क पाउडर स्टॉक और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

  • Related Posts

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना…

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    समाचार गढ़। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को मौसम विभाग ने 4 जिलों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights