Nature Nature

दो नेत्रों ने जगाई दो नई उम्मीदें, पवन चोपड़ा के मरणोपरांत नेत्रदान से बनी इंसानियत की मिसाल

Nature

समाचार गढ़, 14 नवम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़।
कस्बे के आडसर बास में रहने वाले पवन कुमार चोपड़ा (पुत्र शुभकरण चोपड़ा) के निधन के बाद उनके परिजनों ने मानव सेवा का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए मरणोपरांत नेत्रदान कराया। 57 वर्षीय पवन चोपड़ा के देहांत के बाद परिवार ने तेयुप सदस्यों की प्रेरणा से नेत्रदान का निर्णय लिया तथा आई बैंक प्राणनाथ हॉस्पिटल, सरदारशहर की टीम की मदद से यह प्रक्रिया पूर्ण करवाई गई।

तेयुप उपाध्यक्ष चमन श्रीमाल ने बताया कि परिजनों ने इस कार्य को पवन चोपड़ा की स्मृति में सबसे बड़ा पुण्य बताया। परिजन फूसराज, चंदादेवी चोपड़ा, मेघा चोपड़ा, स्वीटी श्रीमाल सहित अन्य ने कहा कि पवन के नेत्र अब दो जरूरतमंदों की जिंदगी में रोशनी लेकर आएंगे, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है।

नेत्रदान अभियान में अशोक झाबक ने मुख्य भूमिका निभाई, जबकि जगदीश मालू, शूरवीर मोदी, पवन पुगलिया, शिव दर्जी, मोहित बोरड़, श्रेयांस झाबक सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रहे। झाबक ने बताया कि नेत्रदान प्रक्रिया के दौरान अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के नेत्रदान राज्य प्रभारी रोशन नाहर से मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा।

तेयुप ने इस सराहनीय कदम के लिए चोपड़ा परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights