राज्यपाल हरिभाऊ बागडे पहुंचे नाल एयरपोर्ट
समाचार गढ़, बीकानेर, 15 नवंबर । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शनिवार प्रातः नाल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पहुंचने पर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर, एमजीएसयू विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित, श्याम पंचारिया समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की। इस दौरान राज्यपाल को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। जिसके बाद राज्यपाल गंगाशहर के लिए रवाना हुए।











