Nature Nature

बीकानेर में राज्यपाल ने भारतीय परिवहन मजदूर संघ के 26वें त्रैवार्षिक अखिल भारतीय अधिवेशन का किया उद्घाटन

Nature

स्वहित के साथ समाज और राष्ट्रहित का ध्यान रखें संगठन, अधिकारों के साथ कर्त्तव्यों को भी समझें: राज्यपाल बागडे

राज्यपाल ने भारतीय परिवहन मजदूर संघ के 26वें त्रैवार्षिक अखिल भारतीय अधिवेशन का किया उद्घाटन

समाचार गढ़, बीकानेर, 15 नवम्बर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि पिछले लगभग बारह वर्षों में हमने प्रत्येक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। आर्थिक परिपक्ष्य में भी बड़ा बदलाव आया है। वर्ष 2014 तक हम दुनिया की ग्यारहवीं अर्थव्यवस्था थे। अब बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में उभरते हुए हम चौथे स्थान पर पहुंच चुके हैं। इसमें हमारे श्रमिकों और मजदूरों का बड़ा योगदान है।

राज्यपाल बागडे शनिवार को बीकानेर के गंगाशहर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में भारतीय परिवहन मजदूर संघ के 26वें त्रैवार्षिक अखिल भारतीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में अतिथि के तौर पर बोल रहे थे।

राज्यपाल ने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी ने देशभर के मजदूरों को एक किया और 23 जुलाई 1955 को भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की। उन्होंने विचार था कि मजदूर अपने आचार, विचार और सभ्यता से पूरी दुनिया को एक कर सकते हैं। उनका कहना था कि देश के सर्वांगीण विकास का सपना साकार करना है, तो स्वदेशी के प्रोत्साहन का कोई विकल्प नहीं है।

राज्यपाल ने कहा कि जो संगठन सिर्फ स्वहित के विचार से काम करता है, उसका अस्तित्व धीरे-धीरे कम हो जाता है। प्रत्येक संगठन को स्वहित के साथ समाज और देश के हित का विचार रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने अधिकारों के साथ कर्त्तव्यों को भी समझें। उन्होंने मजदूरों को देश के विकास की धुरी बताया।

राज्यपाल ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ आज देश के विविध क्षेत्रों में काम कर रहा है। देश के सबसे ज्यादा मजदूर इस संगठन से जुड़े हैं। प्रत्येक मजदूर ठेंगड़ी जी के सिद्धांतों का अनुसरण करें और राष्ट्रहित में अपना योगदान दें।

बागडे ने राजस्थान को वीरों और संतों की भूमि बताया। उन्होंने कहा कि यहां बप्पा रावल जैसे शूरवीर और प्रतापी राजा हुए। जिन्होंने विदेशी आक्रांताओं के दांत खट्टे कर दिए। उन्होंने कहा कि यह भौगोलिक विविधताओं वाला प्रदेश है। यहां के 9 जिले जनजातीय बाहुल्य वाले हैं। ये गौभक्तों का प्रदेश है। यहां की सभ्यता और परंपराएं अच्छी हैं। उन्होंने देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों को बीकानेर के भुजिया और रसगुल्ला के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि यहां के भुजिया और रसगुल्ला दुनिया भर में विशेष पहचान रखते हैं।

इससे पहले राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर अधिवेशन का शुभारम्भ किया। स्वागताध्यक्ष मक्खन लाल कांडा ने स्वागत उद्बोधन दिया। भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय महामंत्री रविंद्र हिमते ने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना, इतिहास और वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया। भारतीय मजदूर परिवहन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाकांत सचान ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। इस दौरान भारतीय परिवहन मजदूर संघ के प्रभारी वीआर वाच्छानी और भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा बतौर अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर, सुमन छाजेड़ सहित देशभर से आए प्रतिभागी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

    समाचार गढ़ 23 जून 2026। एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चे हाइड्रा क्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि एक…

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और वैश्विक बाजारों में बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights