Nature Nature

29 नवंबर को श्रीडूंगरगढ़ में बड़े एसेसमेंट शिविर की तैयारियां तेज, सर्वे टीमें गांव-शहर में सक्रिय

Nature

29 नवंबर को श्रीडूंगरगढ़ में बड़े एसेसमेंट शिविर की तैयारियां तेज, सर्वे टीमें गांव-शहर में सक्रिय

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत आयोजित होने वाले बड़े एसेसमेंट शिविर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा के निर्देश पर ग्राम सेवकों, आंगनबाड़ी कार्मिकों, महिला सुपरवाइजर, आशा, ANM व साथिनों की टीमें गांव-गांव जाकर सर्वे कर रही हैं। नगरपालिका क्षेत्र में भी लाभार्थियों के चिह्नीकरण का कार्य जारी है। टीमों को विशेष रूप से कहा गया है कि पात्र विशेष योग्यजनों और वृद्धजनों को शिविर तिथि से अवगत कराकर उन्हें शिविर में लाने के लिए प्रेरित करें ताकि कोई भी जरूरतमंद वंचित न रह जाए।

यह बड़ा शिविर 29 नवंबर को पंचायत समिति सभागार में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में पात्र बुजुर्गों व विशेष योग्यजनों को श्रवण यंत्र, चश्मा, व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, छड़ी, कृत्रिम दांत सहित विभिन्न जीवन सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।

जिला कलक्टर के निर्देश और ‘दिशा’ समिति की बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के बाद इस शिविर का आयोजन तय किया गया है।
एसडीएम कार्यालय के निजी सहायक राजकुमार बिश्नोई ने बताया कि सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित ड्यूटी लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी को शिविर उपरांत रिपोर्ट संकलित कर जिला समाज कल्याण कार्यालय भेजने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Posts

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

समाचार-गढ़ 30 सितंबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूचियों को लेकर निर्वाचन आयोग ने सख्ती शुरू कर दी है। नगरीय निकायों के…

Budgam Encounter: बडगाम में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, यूसमर्ग के जंगलों में सुरक्षाबलों से हुई भीषण मुठभेड़

समाचार-गढ़ 30 सितंबर, 2026। Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात शुरू हुई मुठभेड़ में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

Budgam Encounter: बडगाम में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, यूसमर्ग के जंगलों में सुरक्षाबलों से हुई भीषण मुठभेड़

Budgam Encounter: बडगाम में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, यूसमर्ग के जंगलों में सुरक्षाबलों से हुई भीषण मुठभेड़

Arabian Sea Drugs Seized: अरब सागर में 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

Arabian Sea Drugs Seized: अरब सागर में 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights