Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में मतदाता गणना कार्य की समीक्षा, उत्कृष्ट बीएलओ सम्मानित

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में मतदाता गणना कार्य की समीक्षा, उत्कृष्ट बीएलओ सम्मानित

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों पर विधानसभा क्षेत्र डूंगरगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण, संकलन और डिजिटाइजेशन कार्य किया जा रहा है।

मंगलवार, 18 नवंबर 2025 को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने झंझेऊ, गोपालसर व सांवतसर गांवों का दौरा कर बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान गणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित बीएलओ—

  • भाग संख्या 15, गोपालसर: ललित कुमार शर्मा, अध्यापक राउमावि दुलचासर
  • भाग संख्या 17, झंझेऊ: रणजीतसिंह, कृषि पर्यवेक्षक जोधासर
  • भाग संख्या 120, सांवतसर: सुशील कुमार बिश्नोई, वरिष्ठ अध्यापक राउमावि सांवतसर

तीनों उत्कृष्ट बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया और उपखंड अधिकारी शर्मा ने इन्हें सभी बीएलओ के लिए प्रेरक एवं मार्गदर्शक बताया।

उपखंड अधिकारी ने क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की है कि गणना चरण 04 नवंबर से 04 दिसंबर 2025 के बीच अपने गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को अवश्य सौंपें।

इसके साथ ही उन्होंने युवा मतदाताओं को विशेष संदेश देते हुए बताया कि वे अपने और अपने परिवार के मतदाताओं के गणना प्रपत्र भारत निर्वाचन आयोग के ऑनलाइन पोर्टल Voters.eci.gov.in के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन भर सकते हैं।

नायब तहसीलदार निर्वाचन रमेश सिंह चौहान ने सभी बीएलओ को गणना प्रपत्रों के ऑनलाइन एंट्री कार्य में गति लाने के निर्देश दिए।

Related Posts

Budgam Encounter: बडगाम में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, यूसमर्ग के जंगलों में सुरक्षाबलों से हुई भीषण मुठभेड़

समाचार-गढ़ 30 सितंबर, 2026। Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात शुरू हुई मुठभेड़ में…

Arabian Sea Drugs Seized: अरब सागर में 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

समाचार-गढ़ 30 सितंबर, 2026। Arabian Sea 3000 Crore Drugs Seized: भारतीय तटरक्षक बल (ICG) और गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने अरब सागर में नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Budgam Encounter: बडगाम में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, यूसमर्ग के जंगलों में सुरक्षाबलों से हुई भीषण मुठभेड़

Budgam Encounter: बडगाम में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, यूसमर्ग के जंगलों में सुरक्षाबलों से हुई भीषण मुठभेड़

Arabian Sea Drugs Seized: अरब सागर में 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

Arabian Sea Drugs Seized: अरब सागर में 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights