Nature Nature

जिला कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, क्वालिटी जांच के लिए करवाए नमूने

Nature

समाचार-गढ़, बीकानेर, 27 सितम्बर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल मंगलवार को केलां के दौरे पर रहे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया और क्वालिटी जांच के लिए सड़क के नमूने करवाए।
राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पद भरने, अंतिम छोर तक पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने, आम रास्ता खुलवाने, अवैध कब्जा हटाने, इंतकाल दर्ज करवाने, मृत पशुओं के निस्तारण के लिए स्थान निर्धारित करने तथा मनरेगा में अनियमितता की जांच करवाने जैसी समस्याएं रखी। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को इनके निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
जिला कलक्टर ने ग्रामीणों से बच्चों को पढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में बताया और नए पंजीकृत परिवारों को सर्टिफिकेट दिए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालनहार और कन्यादान योजना के बारे में बताया।
*उप स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण*
जिला कलक्टर ने केलां के उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पुकार सर्वे रजिस्टर का अवलोकन किया और इसे नियमित अपडेट किया जाए। उन्होंने लेबर रूम का अवलोकन किया और नॉर्म्स के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चितत करने के निर्देश दिए। उन्होंने एएनएम से मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का ब्लड प्रेशर चैक करवाया।
*मौके पर करवाए सड़क के नमूने*
जिला कलक्टर ने विभिन्न निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने केलां से केलां फांटा तक की सड़क और पेंचवर्क में काम ली जाने वाली निर्माण सामग्री के नमूने करवाए। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री में गुणवत्ता के साथ किसी भी स्थिति में समझौता नहीं हो। जांच के दौरान यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारी राजेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार, तहसीलदार राजेश कुमार शर्मा, विकास अधिकारी राजेन्द्र जोइया, सहायक अभियंता मनीष पूनिया, गुण नियंत्रण के सहायक अभियंता विक्रम बिशनोई सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights