Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ का नाम रोशन: गांव अमृतवासी के डॉ. अंकित ज्यानी UPSC CMS में चयनित, ऑल इंडिया 24वीं रैंक

Nature

श्रीडूंगरगढ़ का नाम रोशन: गांव अमृतवासी के डॉ. अंकित ज्यानी UPSC CMS में चयनित, ऑल इंडिया 24वीं रैंक
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ | 23 दिसंबर 2025
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। गांव अमृतवासी निवासी डॉ. अंकित ज्यानी का संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा 2025 में चयन हुआ है। डॉ. ज्यानी ने ऑल इंडिया 24वीं रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
भारत सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के अनुसार, UPSC CMS परीक्षा का लिखित भाग 20 जुलाई 2025 को आयोजित हुआ था, जबकि व्यक्तित्व परीक्षण अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच संपन्न हुआ। दोनों चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद डॉ. अंकित ज्यानी का चयन केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हुआ है।
इस उपलब्धि की जानकारी भाजपा नेता रामलाल ज्यानी ने दी। उन्होंने बताया कि डॉ. अंकित की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करती है कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर भी देश की सर्वोच्च परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
डॉ. अंकित ज्यानी के चयन की खबर मिलते ही गांव अमृतवासी व श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय नागरिकों ने मिठाइयां बांटकर और बधाइयां देकर इस सफलता का जश्न मनाया। क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    समाचार-गढ़ 21 अगस्त, 2026। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुए, लेकिन कई शेयरों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स महज 3 अंक फिसलकर…

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    समाचार-गढ़ 21 अगस्त, 2026। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित पैलेट गन फायरिंग में घायल हुए छात्र साहिल लोचाव के मामले को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

    वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: 1937 के फैसले से फिर गरमाई भाजपा-कांग्रेस की जंग

    वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: 1937 के फैसले से फिर गरमाई भाजपा-कांग्रेस की जंग

    बीकानेर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹1.41 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; महिला की ₹1 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल

    बीकानेर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹1.41 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; महिला की ₹1 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights