Nature Nature

भाई-भाई को लड़ाने की साज़िश के खिलाफ कांग्रेस का वैचारिक शंखनाद, श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार ‘सर्वोदय संकल्प शिविर 25 व 26 दिसम्बर को’

Nature

भाई-भाई को लड़ाने की साज़िश के खिलाफ कांग्रेस का वैचारिक शंखनाद, श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार ‘सर्वोदय संकल्प शिविर’
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ | 23 दिसंबर 2025
कांग्रेस की विचारधारा ही देश की असली आत्मा है, लेकिन दुर्भाग्यवश आज राजनीतिक स्वार्थों के चलते देश में भाई-भाई को आपस में लड़ाने का काम किया जा रहा है। ऐसे हालात में कांग्रेस विचारधारा के प्रति समर्पित युवा ही इन साम्प्रदायिक ताकतों का डटकर मुकाबला करेंगे।
कांग्रेस पार्टी और उसकी वैचारिक प्रतिबद्धता को युवाओं के मन में और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से देशभर में ‘सर्वोदय संकल्प शिविर’ आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पहली बार यह शिविर कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना की अगुवाई में आयोजित किया जा रहा है।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने बताया कि संगठन के राष्ट्र निर्माण के इस अखिल भारतीय अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 25 एवं 26 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर आयोजित होगा। यह क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि इस वैचारिक अभियान की मेजबानी का अवसर यहां मिला है।
शिविर में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सी. बी. यादव, प्रदेश प्रभारी रीना वाल्मीकि, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास बुडानिया सहित संगठन के राष्ट्रीय प्रशिक्षक मौजूद रहेंगे। शिविर के दौरान पार्टी की रीति-नीति, संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
हरिराम बाना ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा महात्मा गांधी के देशप्रेम, बाबा साहब अंबेडकर के सामाजिक समानता के सिद्धांत और राजीव गांधी की आधुनिक व विकसित सोच को आत्मसात किए हुए है। यही विचारधारा देश में अमन, भाईचारे और विकास की गारंटी है तथा समाज को बांटने और तोड़ने की साजिशों का सबसे मजबूत जवाब भी।
उन्होंने बताया कि यह शिविर तर्कों और तथ्यों पर आधारित संवाद का मंच होगा। इसी उद्देश्य से शिविर में विरोधी विचारधारा के लोगों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि संवाद के जरिए नफरत की दीवारें गिराई जा सकें।
हरिराम बाना ने कहा कि शिविर को लेकर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और आयोजन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    समाचार-गढ़ 21 अगस्त, 2026। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुए, लेकिन कई शेयरों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स महज 3 अंक फिसलकर…

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    समाचार-गढ़ 21 अगस्त, 2026। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित पैलेट गन फायरिंग में घायल हुए छात्र साहिल लोचाव के मामले को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

    वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: 1937 के फैसले से फिर गरमाई भाजपा-कांग्रेस की जंग

    वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: 1937 के फैसले से फिर गरमाई भाजपा-कांग्रेस की जंग

    बीकानेर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹1.41 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; महिला की ₹1 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल

    बीकानेर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹1.41 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; महिला की ₹1 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights