Nature Nature

बीकानेर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो करोड़ की ज्वैलरी लूटने वाले डकैतों को दो घंटे में पुलिस ने दबोचा

Nature

समाचार-गढ़, बीकानेर। इस वक्त की बड़ी ख़बर यह है कि बीकानेर पुलिस ने मात्र दो घंटों में करीब दो करोड़ की ज्वैलरी लूट ले जाने वाले डकैतों को धर दबोचा है। सूचना के अनुसार पांच डकैतों को नापासर थाना के मूंडसर की रोही से दबोचा गया है। वहीं लूटा हुआ माल भी बरामद कर लिया गया है। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक ज्वैलरी का पार्सल मिलन ट्रैवल्स की बस में बीकानेर आया था। पार्सल के मालिक ने पार्सल प्राप्त किया तथा वैगनार गाड़ी में लौटने लगा। उसी वक्त पांच बदमाशों ने कार रोककर हमला बोल दिया। कार के शीशे तोड़ दिए। डकैत पार्सल लेकर फरार हो गए। एसपी योगेश यादव व एएसपी अमित कुमार बुडानिया के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी मनोज शर्मा मय टीम, सदर थानाधिकारी विकास विश्नोई मय टीम व जसरासर थानाधिकारी देवीलाल सहारण मय टीम ने मात्र दो घंटों में ही पांचों डकैतों को काबू में लिया। पुलिस ने अति त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए करीब पचास किलोमीटर तक डकैतों का पीछा किया।

ख़बर लिखने तक माल की वैल्यू निकाली जा रही थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दो करोड़ अथवा अधिक की कीमत का माल था। आरोपियों के नाम अभी उजागर नहीं किए गए हैं। हालांकि तोलाराम सियाग पुत्र चेतनराम इस गैंग का सरगना बताया जा रहा है। पूछताछ जारी है।

  • Related Posts

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 21 जून 2026। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुई जिगाना और ग्लॉक पिस्टलों का सप्लायर तथा कुख्यात गैंगस्टर शकील अंसारी उर्फ आदिल राजस्थान पुलिस की गिरफ्त…

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी समाचार गढ़ 20 जून 2026। राजस्थान सरकार ने बुधवार को 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights