Nature Nature

विकास रथ का गुसाईसर बड़ा में भव्य स्वागत, विधायक ताराचंद सारस्वत का हुआ ऐतिहासिक अभिनंदन

Nature

विकास रथ का गुसाईसर बड़ा में भव्य स्वागत, विधायक ताराचंद सारस्वत का हुआ ऐतिहासिक अभिनंदन

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राज्य सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के अनेक गांवों में जन-जन तक विकास का संदेश पहुंचाने के बाद आज विकास रथ ग्राम गुसाईसर बड़ा पहुंचा। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का विकास पुरुष के रूप में ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं एवं जोरदार स्वागत के साथ भव्य अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुशासन दिवस के रूप में करते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर विधायक सारस्वत ने राजस्थान सरकार के सफलतम दो वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में सड़कों, नालियों, बिजली, पानी सहित हर वर्ग के लिए करोड़ों रुपये के जनहितकारी विकास कार्य संपादित किए गए हैं। विधायक ने इसके लिए राज्य सरकार का आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर, मोहनलाल कुलडिया, जगदीश पारीक, मदन सोनी, मूलचंद इंदौरिया, देवकरण पारीक, मुरलीनाथ, श्रवण शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ग्राम गुसाईसर बड़ा से स्वागत में तोलाराम गोदारा, भंवराराम गोदारा, जैसाराम खाती, भूराराम खाती, प्रयागदास स्वामी, सोहनलाल गोदारा, सुगनाराम मेघवाल, रामूराम नायक, नानूराम शर्मा, खींयाराम लुहार, कानाराम मेघवाल, रेण्वंतराम नायक, मदनलाल शर्मा, टालिराम शर्मा, सोहनदास स्वामी, ताराचंद शर्मा, भानीराम स्वामी, मदनलाल सांसी, महेन्द्र कुम्हार, आदूराम सहारण, केवलचंद शर्मा, खुमाराम नायक, आशाराम गोदारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम उत्साह, उमंग और विकास के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर पर डिस्कवरी चैनल की डॉक्यूमेंट्री सामने आने के बाद पाकिस्तान की सेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी सेना ने डॉक्यूमेंट्री को…

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट का आज चौथा दिन है। भारतीय टीम पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है और अब दूसरी पारी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights