Nature Nature

सर्वोदय संकल्प शिविर, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दिए पांच सूत्र, लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

Nature

सर्वोदय संकल्प शिविर, सत्ता नहीं, सेवा ही कांग्रेस की राजनीति”— डॉ. सी.बी. यादव, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दिए पांच सूत्र, लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प।

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 25 दिसंबर 2025। आड़सर बास के माहेश्वरी सेवा सदन में कांग्रेस का दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर गुरूवार सुबह विधिवत वंदेमातरम गान के साथ शुरू हुआ। शिविर की शुरुआत गांधीवादी मूल्यों, संविधान की प्रस्तावना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ की गई। शिविर आयोजक राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने बताया कि यह शिविर ऐसे समय में आयोजित हो रहा है जब देश में दो विचारधाराओं का संघर्ष स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। एक ओर कांग्रेस की संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और सर्वसमावेशी राष्ट्र निर्माण की विचारधारा है वहीं दूसरी ओर केन्द्रीत सत्ता, भय, भेदभाव और अधिकारों के संकुचन की राजनीति है। शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी. बी. यादव ने कहा “आज देश को सत्ता की नहीं, संवेदना की राजनीति चाहिए। कांग्रेस की पहचान पदों से नहीं, जनता से चूल्हे का रिश्ता बनाने से है। यही रिश्ता राष्ट्र निर्माण की बुनियाद है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में राजनीति केवल चुनाव जीतने का माध्यम बनती जा रही है, जबकि कांग्रेस की परंपरा राष्ट्र निर्माण, समाज सुधार और लोकतंत्र की रक्षा से जुड़ी रही है। डॉ. यादव ने कार्यकर्ताओं को पाँच सूत्र पूर्वाग्रह और अहंकार का त्याग, रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ाव, नैतिकता और पारदर्शिता, अहिंसा व करुणा का व्यवहार, अन्याय के विरुद्ध नैतिक साहस के संकल्प का सर्वोदय संकल्प दिलवाया। डॉ यादव ने कहा कि जब आम आदमी महंगाई, बेरोज़गारी और असुरक्षा से जूझ रहा हो, तब कांग्रेस कार्यकर्ता का दायित्व और भी बढ़ जाता है। शिविर में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 500 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता भाग ले रहे है एवं शुक्रवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनील पंवार भी कार्यकर्ताओ से रूबरू होंगे।

ये हुए शामिल।
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। शिविर के पहले दिन गुरूवार को बीकानेर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, प्रदेश महासचिव लूणकरणसर विधानसभा प्रत्याशी डॉ राजेंद्र मुंड, प्रदेश सचिव गजेन्द्र सिंह सांखला, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं झोटवाड़ा विधानसभा प्रत्याशी अभिषेक चौधरी ने भी शिविर में शिविरार्थियों को संबोधित किया। संभाग प्रभारी विमल भाटी ने बताया कि शिविर में संगठन की प्रदेश प्रभारी रीना वाल्मीकि, कार्यकारी अध्यक्ष सुभीता सिंगड, संगठन महासचिव केशव तिवारी, आरजीपीआरएस प्रदेश महासचिव एवं बीकानेर संभाग प्रभारी विमल भाटी, प्रशिक्षक विक्रम स्वामी, संगठन के बीकानेर शहर अध्यक्ष नंदलाल जावा, चुरू अध्यक्ष विक्रम सिंह ने उपस्थित रह कर कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति के बारे में बताया। शिविर में शामिल सभी कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आयोजक संगठन के जिलाध्यक्ष हरीराम बाना के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

शुक्रवार को होंगे ये आयोजन।
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के सर्वोदय संकल्प शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी। उसके पश्चात श्रमदान के कार्यक्रम का आयोजन होगा। उसके बाद समूह चर्चा, जनसंवाद सत्र और संकल्प कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। आयोजक हरीराम बाना ने बताया कि कल आरजीपीआरएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार शिविर में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। वे मनरेगा मजदूरों से भी मिलेंगे। दूसरे दिन ग्राम स्वराज, जनसुनवाई, सोशल ऑडिट और पंचायत स्तर पर आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने को लेकर कार्ययोजना बनाई जाएगी, ताकि विचारधारा को ज़मीन पर उतारा जा सके।

  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights