धर्म परिवर्तन का मामला, बाप–बेटे पर मामला दर्ज, विहिप ने सौंपा ज्ञापन, विहिप ने सौंपा ज्ञापन
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के सबसे बड़े गांव मोमासर में गुरुवार सुबह सुबह धर्म परिवर्तन के मामले में थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गांव के भागूराम पुत्र मोहनराम जाट व गोपी पुत्र केसराराम जाट ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुन्नीराम पुत्र पूर्णराम मेघवाल व उसके बेटे सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि मुन्नीराम के घर ईसाई धर्म की प्रचार सामग्री लगी हुई है और बाहरी राज्यों से लोगों को बुलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। पुलिस ने विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2025 के तहत मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को सौंपी है। इधर विश्व हिंदू परिषद ने इस संबंध में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और आरोपी के मकान को तोड़ने और उन पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।











