Nature Nature

बेटियों के सपनों को मिले नए पंख; ‘राजस्थान अध्ययन सार संग्रह’ पुस्तक का भव्य विमोचन

Nature

बेटियों के सपनों को मिले नए पंख; ‘राजस्थान अध्ययन सार संग्रह’ पुस्तक का भव्य विमोचन
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। बालिका स्वाध्याय निःशुल्क लाइब्रेरी में आज गुरुवार को शिक्षा, साहित्य और सेवा का एक अद्भुत संगम देखने को मिला। अवसर था लाइब्रेरी कार्यकारिणी की प्रथम ऐतिहासिक बैठक और व्यवस्थापक श्री हरीश कुमार शर्मा द्वारा रचित पुस्तक “राजस्थान अध्ययन सार संग्रह” के भव्य विमोचन समारोह का।
साहित्यिक भेंट और बेटियों को आशीर्वाद
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गजानंद सेवग ने हरीश कुमार शर्मा द्वारा संकलित पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने इस कृति को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही बालिकाओं के लिए एक ‘मील का पत्थर’ बताया और बेटियों को अपना आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुस्तक के लेखक और लाइब्रेरी व्यवस्थापक हरीश कुमार शर्मा ने इस अवसर पर भावुक होते हुए वादा किया कि वे बेटियों के शैक्षिक सहयोग हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।
लाइब्रेरी परिवार का जताया आभार
समारोह के दौरान हरीश ने लाइब्रेरी के निदेशक और योगगुरु ओमप्रकाश कालवा के प्रति कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कालवाजी की दूरगामी सोच और निस्वार्थ प्रयासों के कारण ही आज श्री डूंगरगढ़ की बेटियां एक सुरक्षित और वातानुकूलित वातावरण में स्वाध्याय कर पा रही हैं।
लूणकरण विनीता मालू ने भेंट किया वाटर डिस्पेंसर
लाइब्रेरी की “सामाजिक साख” को और मजबूती देते हुए कोलकाता प्रवासी (मूल निवासी श्री डूंगरगढ़) लूणकरण विनीता मालू ने छात्राओं की सुविधा हेतु एक वाटर डिस्पेंसर (Water Dispenser) भेंट किया। इस भेंट से लाइब्रेरी में अध्ययनरत 50 से अधिक छात्राओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस सहयोग की सराहना की।
कुशल प्रबंधन और गौरवमयी उपस्थिति
बैठक और विमोचन समारोह की संपूर्ण व्यवस्थाओं को निम्नलिखित सदस्यों ने बहुत ही शानदार तरीके से संभाला
कार्यालय: प्रभारी बलराम बेनीवाल
चेयरमैन: श्रीमती मंजू देवी
स्वयंसेवक: लाला राजस्थानी
लाला राजस्थानी ने मारवाड़ी भाषा में बहुत ही प्रेरणादायक, पारंपरिक और सामाजिक समरसता की गहरी बातें बाते बताई।
कार्यक्रम के अंत में निदेशक ओमप्रकाश कालवा ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार प्रकट किया। इस दौरान लाइब्रेरी मॉनिटर कोमल प्रजापत, माया सिद्ध, प्रियंका सांखला, लक्ष्मी कच्छावा, चांदनी प्रजापत, खुशी प्रजापत, प्रीति शर्मा, नीतू शर्मा, पिंकी शर्मा, अलका प्रजापत, हर्षिता वर्मा, शशि कंवर, कविता कंवर, संजना शर्मा, गायत्री मेघवाल, माया नैन, ऋषिका माली, सुलोचना घिंटाला, पल्लवी सुथार, पूजा भार्गव, अंजली सुथार, सिमरन मीणा, शिवानी माली, अन्नपूर्णा वर्मा, धनकंवरी माली, निशा स्वामी, विशाखा राजपुरोहित, दिव्या नाई, ज्योति डीडवानी, अन्नू राजपुरोहित, निशा धौलपुरिया लाइब्रेरी में अध्ययन कर छात्राओं ने संस्था का इस नि स्वार्थ सेवा के लिए कोटि कोटि आभार व्यक्त किया वर्तमान में इस लाइब्रेरी में UPSC, RPSC और NEET जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी कर रही बेटियां इस नए शैक्षणिक माहौल और संसाधनों से काफी उत्साहित नजर आईं।
“बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ। बेटियां पढ़ेंगी तो आगे बढ़ेंगी।”

  • Related Posts

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। Surgical Strike Explained: 29 सितंबर 2016… यह तारीख भारतीय सैन्य इतिहास की उन तारीखों में शामिल हो गई, जब भारत ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पार…

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में कई महीनों से जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच अब नियंत्रण रेखा (LoC) को लेकर भी मांग तेज हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights