Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में शीतलहर को लेकर प्रशासन अलर्ट, तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा बनाए गए उपखण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में शीतलहर को लेकर प्रशासन अलर्ट, तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा बनाए गए उपखण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। उपखण्ड क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रशासन ने आवश्यक प्रबंधन के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग जयपुर तथा जिला कलक्टर (सहायता) बीकानेर के निर्देशों के क्रम में उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट श्रीडूंगरगढ़ ने तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा को उपखण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

नियुक्त नोडल अधिकारी को शीतलहर प्रकोप से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष एवं विशेष टीम का गठन कर प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाने, रैन बसेरों में समुचित सुविधाएं उपलब्ध करवाने, सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से ठंड से बचाव हेतु आवश्यक चिकित्सीय इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना की जाएगी, ताकि शीतलहर के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो और जन-जीवन सुरक्षित रहे।

  • Related Posts

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    समाचार गढ़ 17 जून 2026। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा होता नजर आ रहा है। शिवसेना (UBT) के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसदों…

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    समाचार गढ़ 17 जून 2026 भीलवाड़ा। पश्चिमी राजस्थान के बाद अब मेवाड़ क्षेत्र में भी नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया थाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights