Nature Nature

कलेक्टर के आदेश से बदला स्कूलों का शेड्यूल, जानिए आगे क्या?

Nature

कलेक्टर के आदेश से बदला स्कूलों का शेड्यूल, जानिए आगे क्या?

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। प्रदेश में जारी भीषण शीतलहर को देखते हुए स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्य के कई जिलों में जिला कलेक्टर की शक्तियों का प्रयोग करते हुए कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए चार से पांच दिन का अवकाश घोषित किया गया है। यह फैसला बच्चों को अत्यधिक ठंड और कोल्ड वेव के दुष्प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि अवकाश अवधि के बाद भी सर्दी का प्रकोप बना रहता है, तो विद्यालयों में विशेष व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से की जाएंगी। शीतलहर की स्थिति में कक्षा-कक्षों को गर्म रखने के लिए हीटर या अन्य सुरक्षित साधनों के उपयोग पर विचार किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को ठंड से राहत मिल सके।

इसके साथ ही सभी स्कूलों को दरवाजों और खिड़कियों की मरम्मत व दुरुस्ती के निर्देश दिए गए हैं, जिससे ठंडी हवा सीधे कक्षाओं में प्रवेश न कर सके। विभाग का मानना है कि भवनों की संरचनात्मक मजबूती और समय पर मरम्मत से बच्चों पर सर्दी का प्रभाव काफी हद तक कम किया जा सकता है।

सर्दी से बचाव के लिए स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से जरूरतमंद विद्यार्थियों को कंबल उपलब्ध कराने के प्रयास भी किए जाएंगे। वहीं, शीतलहर के कारण बच्चों के बीमार पड़ने की आशंका को देखते हुए विद्यालयों में प्राथमिक उपचार बॉक्स की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित उपचार मिल सके।

स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    समाचार गढ़ 17 जून 2026। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा होता नजर आ रहा है। शिवसेना (UBT) के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसदों…

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    समाचार गढ़ 17 जून 2026 भीलवाड़ा। पश्चिमी राजस्थान के बाद अब मेवाड़ क्षेत्र में भी नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया थाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights