Nature Nature

कड़ाके की ठंड से जमी बर्फ, अगेती फसलों को भारी नुकसान की आशंका

Nature

कड़ाके की ठंड से जमी बर्फ, अगेती फसलों को भारी नुकसान की आशंका
पाले की मार से किसान चिंतित, खेतों में बर्फ की सफेद चादर
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। अंचल में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन के साथ-साथ कृषि क्षेत्र को भी बुरी तरह प्रभावित करना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से लगातार गिरते तापमान के चलते क्षेत्र का पारा जमाव बिंदु के आसपास पहुंच गया है। सोमवार सुबह हालात ऐसे रहे कि जगह-जगह ओस जमकर बर्फ में तब्दील हो गई।
सुबह के समय खेतों, खुले मैदानों, कचरे के ढेरों और फसलों पर बर्फ की पतली परतें साफ नजर आईं। पूरे इलाके में मानो बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई हो। ठंड इतनी तेज रही कि लोगों की धूजणी छूट गई और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।
पाले से अगेती फसलों को नुकसान
किसानों का कहना है कि पाले की वजह से अगेती फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। विशेष रूप से अगेती सरसों की फसल को पाले से नुकसान पहुंचा है। खेतों में सरसों की पत्तियां झुलसती हुई दिखाई दीं, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।
किसानों में चिंता का माहौल
किसानों ने बताया कि यदि आने वाले दिनों में तापमान इसी तरह नीचे गिरता रहा और पाला पड़ता रहा, तो नुकसान और भी बढ़ सकता है। कई किसानों ने प्रशासन से फसल नुकसान के सर्वे और राहत की अपील की है।
ठंड का दौर अभी जारी
मौसम के जानकारों के अनुसार क्षेत्र में ठंड का यह दौर अभी कुछ दिन और बना रह सकता है। ऐसे में किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

फोटो, बीरबल जाखड़
फोटो, श्रवण सिंह
  • Related Posts

    सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

    समाचार गढ़ 10 जून 2026। हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। सपना ने अपने पति पर घरेलू हिंसा और…

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

    समाचार गढ़ बीकानेर, 10 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को देवस्थान विभाग की ओर से प्रदेशभर में विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

    सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

    टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

    टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

    मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने

    मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने

    ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बदले ट्रंप के तेवर, दी कड़ी चेतावनी

    ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बदले ट्रंप के तेवर, दी कड़ी चेतावनी

    रिश्वतकांड की गूंज: 2.44 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद बीज निगम से बाहर हुए जुगल किशोर बिश्नोई

    रिश्वतकांड की गूंज: 2.44 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद बीज निगम से बाहर हुए जुगल किशोर बिश्नोई
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights