Nature Nature

श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीडूंगरगढ़ में क्षत्रिय अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्ता व व्यापारी विचार-गोष्ठी सम्पन्न

Nature

क्षात्र समाज की एकजुटता और सकारात्मक भूमिका पर मंथन
श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीडूंगरगढ़ में क्षत्रिय अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्ता व व्यापारी विचार-गोष्ठी सम्पन्न
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार सायं एकलव्य पब्लिक स्कूल परिसर, श्रीडूंगरगढ़ में क्षत्रिय समाज के अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं व्यापारियों की विचार-गोष्ठी व स्नेहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी परिचय, सहयोग, समन्वय और सकारात्मक सामाजिक भूमिका को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत पूज्य तनसिंहजी की तस्वीर के समक्ष वरिष्ठजनों भरतसिंह, नवलसिंह व सवाईसिंह द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके पश्चात संघ स्वयंसेवक संदीपसिंह पुंदलसर ने प्रार्थना करवाई। सभी प्रतिभागियों का परिचय कराते हुए कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
सर्व समाज के लिए उपयोगी बनने का आह्वान
विचार-गोष्ठी में उपस्थित समाज के स्थानीय अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता व व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। वक्ताओं ने परस्पर सहयोग, सामंजस्य और संवाद को बढ़ाते हुए सभी समाजों के लिए उपयोगी बनने पर विचार साझा किए।
बीकानेर प्रांत प्रमुख जुगल सिंह बेलासर ने फाउंडेशन की कार्य-योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें सर्व समाज में सतोगुणीय भाव को बढ़ावा देना है। जातियां समाज की संरचना का हिस्सा रही हैं, पर जातिवाद अनुचित है। संघ के आनुषंगिक संगठन विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर समाज में परिचय व समन्वय बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं, ताकि प्रत्येक व्यक्ति अपने क्षेत्र में सकारात्मक सामाजिक भूमिका निभा सके।
जगदीश सिंह सुरजनवासी ने कहा कि समाज में एक-दूसरे के काम आना, परिवारों में सकारात्मक वातावरण बनाना और युवा पीढ़ी को शिक्षा व खेलों में सशक्त बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
एडवोकेट रणवीर सिंह ने व्यापारिक, अधिकारी एवं अधिवक्ता वर्ग के ऐसे स्नेहमिलन नियमित रूप से होते रहने की आवश्यकता बताई तथा समाजजनों से नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया।
संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक एडवोकेट भरत सिंह शेरूणा ने श्री क्षत्रिय युवक संघ की सामूहिक, संस्कारमयी कर्मप्रणाली की जानकारी देते हुए कहा कि आनुषंगिक संगठन SKPF समाज में सराहनीय कार्य कर रहा है। संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए व्यवहारकुशल बनें और सभी से समन्वय स्थापित करते रहें।
संचालन, स्नेहभोज व पुस्तक वितरण
कार्यक्रम का संचालन प्रांत प्रमुख जेठूसिंह पुंदलसर ने किया। स्थानीय समाज के व्यापारीगणों की ओर से रात्रि स्नेहभोज का आयोजन किया गया। सभी अतिथियों को स्वामी अड़गड़ानंद जी रचित ‘यथार्थ गीता’ तथा पूज्य तनसिंहजी लिखित ‘समाज चरित्र’ पुस्तक भेंट की गई।
कार्यक्रम में व्यवसायी वर्ग से रिछपालसिंह राठौड़ (केकेसी), कल्याणसिंह, जितेन्द्रसिंह, रविन्द्रसिंह, अमरसिंह, राजेन्द्र सिंह, ओमपाल सिंह, मदन सिंह, ओंकार सिंह, दशरथ सिंह, विक्रम सिंह, नरपत सिंह, करणी सिंह, गजु सिंह, पूनम सिंह, बहादुर सिंह, महेंद्र सिंह, छोटू सिंह, हनुमान सिंह, पप्पू सिंह, भरत सिंह, निरंजन सिंह, देवरूपसिंह सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
साथ ही स्थानीय उपखंड कार्यालय, पंचायत समिति, स्वास्थ्य विभाग व पुलिस थाना के अंतर्गत अधिकारी-कर्मचारी एवं अधिवक्ता भी मौजूद रहे।
फाउंडेशन के स्थानीय सहयोगियों में एडवोकेट रणवीर सिंह शेरूणा, मांगू सिंह जोधासर, पुरुषोत्तम सिंह सहित अनेक युवा उपस्थित रहे।
पोस्टर विमोचन
कार्यक्रम के पश्चात आगामी 25 जनवरी को संघ संस्थापक पूज्यश्री तनसिंहजी की 102वीं प्रांत स्तरीय जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम का सामूहिक पोस्टर विमोचन किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत ने जानकारी दी कि रविवार को दोपहर 12:15 बजे धर्मास में आयोजित जयंती समारोह में समाजजनों को परिवार व मित्रों सहित सहभागिता निभानी चाहिए।

  • Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर पर डिस्कवरी चैनल की डॉक्यूमेंट्री सामने आने के बाद पाकिस्तान की सेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी सेना ने डॉक्यूमेंट्री को…

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट का आज चौथा दिन है। भारतीय टीम पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है और अब दूसरी पारी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights