Nature Nature

19 वर्ष की उम्र में फाँसी का फंदा चूमने वाले अमर बलिदानी को नमन

Nature

हँसते-हँसते फाँसी को गले लगाने वाले अमर शहीद हेमू कालाणी को श्रद्धांजलि
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 21 जनवरी 2026।
देश की आज़ादी के लिए हँसते-हँसते फाँसी को गले लगाने वाले अमर शहीद हेमू कालाणी की शहादत आज भी युवाओं की रगों में क्रांति का संचार करती है। मात्र 19 वर्ष की अल्पायु में 21 जनवरी 1943 को अंग्रेजी हुकूमत द्वारा फाँसी पर चढ़ाए गए शहीद हेमू कालाणी को बुधवार सुबह शहीद हेमू कालाणी पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित समाज के मौजिज लोगों ने कहा कि हेमू कालाणी सिर्फ सिंधी समाज ही नहीं, बल्कि हर देशभक्त युवा के लिए साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम की अमिट मिसाल हैं।
मीडिया प्रभारी रवि रिझवानी ने बताया कि बलिदान दिवस के अवसर पर विनोद रिझवानी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें देशसेवा की प्रेरणा बताया। कार्यक्रम के दौरान मुकेश संगवानी के नेतृत्व में “शहीद हेमू कालाणी अमर रहें” के गगनभेदी नारे लगाए गए, जिससे वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्रवणकुमार गुरनाणी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और शहीद के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। Surgical Strike Explained: 29 सितंबर 2016… यह तारीख भारतीय सैन्य इतिहास की उन तारीखों में शामिल हो गई, जब भारत ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पार…

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में कई महीनों से जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच अब नियंत्रण रेखा (LoC) को लेकर भी मांग तेज हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights