Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ की रामकन्या ने बढ़ाया जिले का मान, खो-खो U-14 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान टीम को दिलाया स्वर्ण पदक

Nature

श्रीडूंगरगढ़ की रामकन्या ने बढ़ाया जिले का मान, खो-खो U-14 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान टीम को दिलाया स्वर्ण पदक
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। खेल जगत में श्रीडूंगरगढ़ तहसील के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। आदर्श स्कूल, गुसाईंसर बड़ा की होनहार छात्रा रामकन्या पुत्री तोलाराम गोदारा ने खो-खो (बालिका वर्ग, अंडर-14) की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान टीम को स्वर्ण पदक दिलाया है। रामकन्या राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में उतरी थीं। इस उपलब्धि के साथ यह पहला अवसर रहा जब अंडर-14 वर्ग में छात्र और छात्रा दोनों वर्गों में राजस्थान की टीमें राष्ट्रीय स्तर पर विजेता बनीं, जिसे खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। रामकन्या की इस ऐतिहासिक सफलता से आदर्श स्कूल गुसाईंसर बड़ा, माता-पिता, गांव, तहसील श्रीडूंगरगढ़ एवं पूरे जिले में खुशी की लहर है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों, टीम प्रभारी एवं सहयोगकर्ताओं ने छात्रा की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना की है। विद्यालय के एमडी मूलचंद गोदारा ने रामकन्या सहित सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों को हार्दिक बधाई देते हुए छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य संभव है। रामकन्या की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

  • Related Posts

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    🚩श्री गणेशाय नम:🚩📜 दैनिक पंचांग 📜 ☀ 09 – Feb – 2026☀ Sri Dungargarh, India ☀ पंचांग🔅 तिथि अष्टमी पूर्ण रात्रि🔅 नक्षत्र विशाखा पूर्ण रात्रि🔅 करण बालव 06:15 PM🔅 पक्ष…

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ निवासी भंवरलाल पारख पुत्र स्वर्गीय जयचंदलाल पारख का 7 फरवरी 2026 को स्वर्गवास हो गया। जीवन की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    11 फरवरी को उद्घाटन के साथ शुरू होंगी जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सेवाएं, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच दिवसीय पूजन प्रारंभ

    11 फरवरी को उद्घाटन के साथ शुरू होंगी जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सेवाएं, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच दिवसीय पूजन प्रारंभ

    कुंतासर में मां भगवती मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा निकली

    कुंतासर में मां भगवती मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा निकली

    सेसोमूं स्कूल में शुभकामना एवं दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन

    सेसोमूं स्कूल में शुभकामना एवं दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights