Nature Nature

सर्द रातों में सेवा की गर्माहट, भामाशाह मोहनलाल सिंघी बने जरूरतमंदों का सहारा

Nature

सर्द रातों में सेवा की गर्माहट, भामाशाह मोहनलाल सिंघी बने जरूरतमंदों का सहारा
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। जब सर्दी अपने पूरे शबाब पर है और ठिठुरन आम जनजीवन को प्रभावित कर रही है, ऐसे समय में सेवा और संवेदना का उदाहरण पेश करते हुए भामाशाह मोहनलाल सिंघी जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल बनकर सामने आए हैं। उनके सहयोग से ग्रामीण अंचल में लगातार गर्म वस्त्र वितरण का अभियान चलाया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता बजरंग सोमाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को गांव उदरासर में आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत करीब 200 जरूरतमंद व्यक्तियों को सर्दी से बचाव हेतु गर्म जैकेट एवं शॉल वितरित की गईं। इस दौरान लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलकता नजर आया। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में गुरुवार को गांव मणकरासर में भी भामाशाह मोहनलाल सिंघी के सहयोग से जरूरतमंदों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक असहाय लोग ठंड से सुरक्षित रह सकें। बजरंग सोमाणी ने कहा कि भामाशाह मोहनलाल सिंघी द्वारा प्रति वर्ष सर्दी के मौसम में इस तरह के सेवा कार्य किए जाते हैं। उनका यह निरंतर प्रयास गरीब और असहाय वर्ग के लिए बड़ी राहत साबित होता है। इस पुनीत सेवा अभियान को सफल बनाने में सीताराम पंचारिया (उदरासर) एवं प्रकाश जाखड़ का विशेष सहयोग रहा, जिनकी सहभागिता से वितरण कार्य सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

    समाचार-गढ़ 21 अक्टूबर, 2026। India-US Trade Deal: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को एक शक्तिशाली और प्रभावशाली राष्ट्र बताते हुए दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने पर…

    मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

    समाचार-गढ़ 21 अक्टूबर, 2026। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पति की हत्या कर शव को बक्से में भरकर हाईवे किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

    मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

    मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

    West Bengal News: पत्नी की हत्या कर मंदिर में रखा सिर, पिता को भी मार डाला; हाथ में चाकू लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी

    West Bengal News: पत्नी की हत्या कर मंदिर में रखा सिर, पिता को भी मार डाला; हाथ में चाकू लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी

    Electricity Crisis: क्या देश में गहराने वाला है बिजली संकट? महंगा कोयला और कमजोर रुपया बना चुनौती

    Electricity Crisis: क्या देश में गहराने वाला है बिजली संकट? महंगा कोयला और कमजोर रुपया बना चुनौती

    Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

    Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

    ‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे

    ‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights