Nature Nature

चेतावनी सभा में बोले वक्ता:- केवल आश्वासनों से काम नहीं चलेगा, हर बात लिखित हो तो बने बात

Nature

चेतावनी सभा में बोले वक्ता:- केवल आश्वासनों से काम नहीं चलेगा, हर बात लिखित हो तो बने बात

सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना जारी

समाचार गढ़,सूडसर/श्रीडूंगरगढ़। सूडसर कस्बे के मुख्य बाजार में उपडाकघर के आगे चल रहे धरना स्थल पर गुरुवार को चेतावनी सभा हुई और इस चेतावनी सभा में बोले सभी वक्ताओं ने केवल आश्वासनों से काम नहीं चलेगा, केवल ओर केवल लिखित आदेश ही स्वीकार्य होगा। सूडसर उप प्रशासक दुर्गाराम भादू की अध्यक्षता में हुई चेतावनी सभा में बोलते हुए निजी शिक्षण संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष कोडाराम भादू ने कहा कि डाकघर सूडसर पिनकोड ही हमारे क्षेत्र की पहचान है और यदि सूडसर उपडाकघर का पिनकोड बदलता है तो हमारी वर्षों पुरानी पहचान खो जाएगी।
इसलिए हमारी यह लड़ाई बहुत बड़ी है। इसको हमको हल्के में नहीं लेकर एकजुट व संगठित होकर लड़ना होगा। वहीं मोहनलाल भादू ने नई दिल्ली में जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बातचीत को विस्तार के साथ बताया और संघर्ष को एकजुटता के साथ जारी रखना जरूरी है। मुखराम गोदारा, बाबूलाल जाजड़ा, जगदीश स्वामी, शेखर रेगर, पवन स्वामी, मूलाराम गोदारा, गोपाला राम जाखड़, अशोक शर्मा आदि वक्ताओं ने उप डाकघर को यथावत रखने के लिए संगठित व एकजुट होकर संघर्ष को आगे बढ़ाना होगा और इस मामले में हमें किसी के झांसे में नहीं आना है। इस मामले में हमें केवल आश्वासनों पर भरोसा नहीं करना है। केवल ओर केवल लिखित आदेश ही स्वीकार्य होगा। चेतावनी सभा में टेऊ प्रशासक सुनील दुगरिया, उप प्रशासक लालूराम सारण, पूर्णाराम भादू, जसराम खोड, दानाराम भादू, अरुण दर्जी, रमेश दुगरिया, अमित माहिच समेत कई वक्ताओं ने कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने की बात दोहराई। इस दौरान बड़ी संख्या ग्रामीण मौजूद रहे।

चेतावनी सभा के दौरान बाजार रहा बंद
धरना स्थल पर चेतावनी सभा के दौरान सूडसर का पूरा बाजार बंद रहा। सभी प्रकार प्रतिष्ठानों के साथ आवश्यक सेवाओं की मेडीकल आदि दुकानें बंद रही। सभी दुकानदार चेतावनी सभा पहुंचे और संघर्ष का समर्थन किया।

  • Related Posts

    ‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

    केंद्रीय उड्डयन मंत्री बोले- हवाई सुरक्षा से समझौते का सवाल नहीं; एथेनॉल और Sustainable Aviation Fuel (SAF) को लेकर फैली गलतफहमी दूर की। समाचार-गढ़ 6 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: विमान…

    शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

    रिलायंस, SBI और BEL रहे सबसे बड़े गेनर, जबकि TCS, पावरग्रिड और इंडिगो में बिकवाली; विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बावजूद घरेलू संस्थानों की खरीद से बाजार संभला। समाचार-गढ़ 6…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

    ‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

    शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

    शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बड़ी तैयारी, आज से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बड़ी तैयारी, आज से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच

    सेंट लुइस रैपिड में प्रगनानंद का जलवा, दिग्गजों को पीछे छोड़ किया टॉप; GCT फाइनल की उम्मीद बरकरार

    सेंट लुइस रैपिड में प्रगनानंद का जलवा, दिग्गजों को पीछे छोड़ किया टॉप; GCT फाइनल की उम्मीद बरकरार

    शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश नाराज़, भारत से रिश्तों पर पड़ने वाले असर की जताई चिंता

    शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश नाराज़, भारत से रिश्तों पर पड़ने वाले असर की जताई चिंता

    Share Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निवेशकों की दौलत ₹1.29 लाख करोड़ बढ़ी

    Share Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निवेशकों की दौलत ₹1.29 लाख करोड़ बढ़ी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights